हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे

Jio, Airtel और Vodafone Idea के साल भर की वैधता वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2026 09:33 IST
ख़ास बातें
  • 365 दिन वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।
  • Jio, Airtel और VI के 365 दिन वाले प्लान अनलिमिटेड कॉल और डाटा देते हैं।
  • Jio, Airtel और VI के 365 दिन वाले प्लान में डेली 100 एसएमएस दिए जाते हैं।

साल भर की वैधता वाले प्लान हर महीने रिचार्ज करने के झंझट से छुटकारा देते हैं।

Photo Credit: Pexels/cottonbro studio

अगर आप हर महीने रिचार्ज करवाने के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो देश में दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां साल भर की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान प्रदान करती हैं। आज हम Jio, Airtel और Vodafone Idea तीन ऐसे प्लान की बात कर रहे हैं, जिनमें डेली 2GB हाई स्पीड डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 एसमएमएस मिलते हैं। इसके अलावा ये प्लान कई फ्री फायदे जैसे कि ओटीटी सब्सक्रिप्शन, एआई प्लान, फ्री रोमिंग समेत कई कूपन भी प्रदान करते हैं। आइए 365 दिनों की वैधता वाले इन प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Jio का ₹3599 वाला प्लान
Jio के ₹3599 वाले रिचार्ज प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 912.5GB बैठता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। वहीं वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा की सुविधा मिलती है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता प्रदान करता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। Jio एनिवर्सरी बेनिफिट के तौर पर JioHotstar मोबाइल+हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें JioTV Pro पैक दिया जाता है, जिससे 1000+ टीवी चैनल का एक्सेस मिलता है। डाटा बूस्टर में 120GB अतिरिक्त डाटा आता है। इसके अलावा JioAICloud में फ्री 50GB स्टोरेज आती है। अन्य फायदों में ₹35,100 वाला Google Gemini का 18 महीने का प्रो प्लान फ्री मिलता है। इस प्लान के साथ EaseMyTrip, AJIO और Cinépolis के कूपन मिलते हैं। सबसे आखिर में ₹1590 वाला Canva Pro Lite भी फ्री दिया जाता है।

Advertisement

Airtel का ₹3599 वाला प्लान
Airtel के ₹3599 वाले प्लान में 365 दिनों की वैधता प्रदान की जाती है। यह प्लान डेली 2GB डाटा प्रदान करता है, वहीं वैध यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इसके साथ ही साथ डेली 100 एसएमएस भी दिए जाते हैं। अन्य फायदों में 12 महीनों के लिए ₹4 हजार वाला Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है। यह प्लान एयरटेल सेफ नेटवर्क, फ्री हेलोट्यून्स, एयरटेल एक्स्ट्रीम प्ले से फ्री कंटेंट प्रदान करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड कम होकर 64kbps तक हो जाती है।

Vodafone Idea ₹3599 प्लान
Vodafone Idea के इस प्लान में डेली 2GB डाटा की सुविधा मिलती है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों तक चलती है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान करता है। सबसे खास बात यह है कि इस प्लान में रोमिंग बेनिफिट्स के तौर पर 5 दिनों के लिए 1GB डाटा, 50 मिनट तक आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल्स और अनलिमिटेड एसएमएस की सुविधा मिलती है। इसके अलावा रात 12 बजे से लेकर सुबह 12 बजे तक अनलिमिटेड डाटा दिया जाता है। वीकेंड डाटा रोलओवर में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक का बचा हुआ डाटा शनिवार-रविवार इस्तेमाल किया जा सकता है। हर महीने 2GB तक डाटा बैकअप की सुविधा मिलती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट पूरी होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  2. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  3. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  4. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  6. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  7. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  8. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  9. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  10. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.