Jio, Airtel, Vodafone Idea के गजब प्लान: साल भर डेली 2.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT के फायदे

Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 912.5GB डाटा बैठता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जुलाई 2023 11:12 IST
ख़ास बातें
  • Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 3,359 रुपये के प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Vodafone Idea के 3,099 रुपये के प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है।

Jio के 2,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash

अगर आप साल भर तक वैधता वाला कोई प्लान तलाश कर रहे हैं तो हम आपको कुछ धांसू प्रीपेड प्लान की जानकारी दे रहे हैं। भारतीय बाजार में Jio, Airtel और Vodafone Idea 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की पेशकश करते हैं। आइए 3 हजार रुपये के बजट में साल भर तक सुविधा देने वाले इन प्रीपेड प्लान के बारे में जानते हैं।

Jio का 2,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 2,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल मिलाकर 912.5GB डाटा बैठता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है।  इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। ग्राहक प्रतिदिन मुफ्त 100 एसएमएस का भी लाभ ले सकते हैं। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस शामिल है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक कम हो जाती है।
Advertisement

Airtel का 3,359 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 3,359 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान में हर दिन 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile  का मुफ्त एक्सेस मिलता है।

Vodafone Idea का 3,099 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Vodafone Idea के 3,099 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में प्रतिदिन 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। एसएमएस की बात करें तो डेली 100 एसएमएस फ्री मिलते हैं। यह प्लान अनलिमिटेड नाइट डाटा का लाभ देता है, जिसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे से बिना अतिरिक्त लागत डाटा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा सोमवार से शुक्रवार तक बचा हुआ डाटा वीकेंड पर इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं यह प्लान 2GB तक बैकअप डाटा प्रदान करता है। यूजर्स Vi Movies & TV VIP एक्सेस का लाभ भी ले सकते हैं। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट 64Kbps की स्पीड से चलता है। अन्य फायदों में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन शामिल है।  
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.