56 दिन तक डेली 2GB डाटा और OTT सब्सक्रिप्शन देते हैं Jio, Airtel और Vi के ये रीचार्ज प्लान

आज हम आपको Jio, Airtel और Vi प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पॉपुलर 56 दिन तक की वैलिडिटी वाले डेली 2 जीबी डाटा रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको कई सारे बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए प्राप्त होंगे।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 फरवरी 2022 14:01 IST
ख़ास बातें
  • Jio और Airtel के प्लान में मिलता है Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन
  • Vi के प्लान में नहीं मिलता OTT सब्सक्रिप्शन
  • सभी प्लान 56 दिन तक डेली 2 जीबी डाटा प्रदान करते हैं
Jio, Airtel और Vi प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने प्रीपेड रीचार्ज पोर्टफोलियो में शॉर्ट-टर्म से लेकर लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले कई सारे रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। लेकिन कई यूज़र्स शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म के बीच वाले रीचार्ज प्लान्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 56 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। टेलीकॉम कंपनियां 56 दिन की वैलिडिटी में कई तरह के प्लान लेकर आती है, जिसमें डेली 1 जीबी डाटा, 2 जीबी डाटा और 3 जीबी डाटा वाले प्लान्स काफी लोकप्रिय रहते हैं। डेली 2 जीबी डाटा के प्लान में कंपनियां डाटा, कॉलिंग और एसएमएस के साथ-साथ आजकल OTT सब्सक्रिप्शन भी ग्राहकों को फ्री में प्रदान करने लगी हैं।

आज हम आपको Jio, Airtel और Vi प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के पॉपुलर 56 दिन तक की वैलिडिटी वाले डेली 2 जीबी डाटा रीचार्ज प्लान की जानकारी देंगे, जिसमें आपको कई सारे बेनेफिट्स इस्तेमाल के लिए प्राप्त होंगे।
 

Jio Plan

Jio के रीचार्ज प्लान की कीमत 799 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 56 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है। बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में डेली 2 जीबी डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। 56 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से आपको यह प्लान कुल मिलाकर 112 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए मुहैया कराता है। इसके अलावा, इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस भेजने की सुविधा शामिल है। यह प्लान ग्राहकों को Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन प्रदान करता है, वो भी पूरे 1 साल तक के लिए बिल्कुल मुफ्त।
 

Airtel Plan

Airtel के रीचार्ज प्लान की कीमत 838 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी के साथ OTT सब्सक्रिप्शन प्राप्त होता है। एयरटेल का यह प्लान ग्राहकों को रोज़ाना 2 जीबी डाटा प्रदान करता है। साथ ही प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। एयरटेल भी जियो की तरह यह प्लान 1 साल तक के Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन के साथ लेकर आता है।
 

Vi (Vodafone Idea) Plan

Vi के रीचार्ज प्लान की कीमत 539 रुपये है, जिसमें आपको 56 दिन की वैलिडिटी मिलती। वीआई के प्लान में बाकि कंपनियों के प्लान की तरह डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हालांकि वीआई के प्लान में ओटीटी सब्सक्रिप्शन मौजूद नहीं है। इसके अलावा इस प्लान “Binge All Night” और “Weekend Roll Over” की सुविधा भी शामिल है। बिंज ऑल नाइट बेनेफिट के तहत ग्राहक रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटिड फ्री इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि वीकेंड रोल ओवर में सोमवार से शुक्रवार तक बचे डाटा का इस्तेमाल शनिवार व रविवार को किया जा सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Vi, Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.