Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से

Jio का ₹899 वाला प्लान 90 दिनों के लिए डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और ओटीटी लाभ प्रदान करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2026 16:34 IST
ख़ास बातें
  • Jio के ₹899 प्लान में डेली 2जीबी हाई स्पीड डाटा मिलता है।
  • इसमें JioHotstar मोबाइल का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।
  • यह प्लान Google Gemini सब्सक्रिप्शन और Canva Pro Lite फ्री देता है।

Jio का यह प्लान फ्री ओटीटी बेनिफिट्स प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

अगर आप तीन महीने की वैधता के साथ कोई प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ, डेली डाटा और ओटीटी सब्सक्रिप्शन के फायदे भी मिलें तो आप बिलकुल सही जगह आए हैं। आज हम देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी Jio के एक ऐसे ही प्लान के बारे में बात कर रहे हैं जो कि पूरे 90 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में 5जी इंटरनेट, एआई बेनिफिट्स और जियोहॉटस्टार का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए जियो के ₹899 वाले प्लान के बारे में विस्तार से जानते है।

Jio के ₹899 प्लान के फायदे

Advertisement

आज के समय में इंटरनेट की जरूरत बहुत ज्यादा बढ़ गई है तो यह प्लान ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G इंटरनेट की सुविधा प्रदान करता है। हालांकि, इसका लाभ सिर्फ वैध यूजर्स और कंपेटिबल डिवाइस पर ही मिलता है। यह प्लान डेली 2GB हाई स्पीड डाटा प्रदान करता है। इसके अलावा 20GB अतिरिक्त डाटा भी मिलता है, जिसके बाद कुल मिलाकर 200GB डाटा हो जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग मिलती है। वहीं रोजाना 100 एसएमएस भी प्रदान किए जाते हैं। यह प्लान AI के बेनिफिट्स भी प्रदान करता है। इस प्लान में ओटीटी लाभ के तौर पर JioHotstar मोबाइल का मुफ्त एक्सेस दिया जाता है।

35 हजार का लाभ मुफ्त

Jio के इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसमें ₹35,100 वाले Google Gemini का 18 महीने का प्रो प्लान भी फ्री में मिलता है, जिसमें 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana और काफी कुछ शामिल है। ₹1590 वाले Canva Pro Lite का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक गिर जाती है। अन्य फायदों में JioTV का लाभ भी शामिल है। Jio स्पेशल ऑफर बेनिफिट्स में JioAICloud में 50GB स्टोरेज फ्री मिलती है। 

Advertisement

एक प्रकार से यह कहा जा सकता है कि Jio का यह प्लान 3 महीने तक टेलीकॉम बेनिफिट्स के साथ-साथ हाई स्पीड इंटरनेट प्रदान करता है। इस प्लान में एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स के साथ-साथ प्रोफेशनल बेनिफिट्स जैसे कि एआई का इस्तेमाल, क्लाउड स्टोरेज, Google Gemini सब्सक्रिप्शन और Canva Pro Lite  का मुफ्त एक्सेस शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Jio 3 Months Plan, Jiohotstar, Google Gemini, Canva Pro Lite

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  3. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  4. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.