Jio के ये प्लान पूरे 365 दिन देते हैं डेली 2.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ!

Jio के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 912.5GB हाई स्पीड डाटा बैठता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 18:01 IST
ख़ास बातें
  • Jio 365 दिनों की वैधता वाले दो प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है।
  • Jio के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।

Jio के 3,599 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

Photo Credit: Unsplash/Philipp Lansing

देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती है। अगर आप अपने लिए कोई नया प्रीपेड प्लान तलाश कर रहे हैं तो यहां हम आपको जियो के दो 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं जो कि 3,599 रुपये और 3,999 रुपये में आते हैं। आइए इन सालाना वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Jio के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान


Jio का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2.5GB डाटा दिया जाता है जो कि कुल 912.5GB हाई स्पीड डाटा बैठता है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 365 दिनों तक चलता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ प्रदान करता है। इस प्लान में रोजाना 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों में जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें JioTV, JioCinema और JioCloud शामिल हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड 5G डाटा का लाभ मिलता है।

Jio का 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Jio के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। यह कुल मिलाकर 912.5GB हाई स्पीड डाटा होता है। यह प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती। यह प्लान रोजाना 100 एसएमएस प्रदान करता है। अन्य फायदों की बात करें तो Jio ऐप्स का सब्सक्रिप्शन शामिल है, जिसमें FanCode के साथ JioTV, JioCinema और JioCloud का लाभ ले सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.