भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया

भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सस्ता इंटरनेट प्रदान करता है, जिसमें प्रति 1GB डाटा की कीमत सिर्फ ₹8 है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 16:33 IST
ख़ास बातें
  • भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सस्ता इंटरनेट प्रदान करता है।
  • भारत में प्रति 1GB डाटा की कीमत सिर्फ ₹8 है।
  • भारत 6G के मामले में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सस्ता इंटरनेट प्रदान करता है।

Photo Credit: Pexels/Sanket Mishra

भारत में दुनिया भर में सबसे ज्यादा सस्ते दामों पर इंटरनेट प्रदान किया जाता है, जिसमें प्रति 1GB डाटा की कीमत सिर्फ ₹8 है। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने IMC 2026 के इवेंट के दौरान कहा कि भारत 6G के मामले में दुनिया का नेतृत्व करेगा। एलन मस्क ने एक्स पर दावा किया कि भारत में Starlink को आने से रोका जा रहा है, राहुल गांधी भी उनके साथ इस मुद्दे पर एक्स पर बात करने लगे। जब सिंधिया से इस पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तीन पार्टी हैं, जिनके पास इसका लाइसेंस है।

केंद्रीय मंत्री ने IMC 2026 के दौरान कहा कि भारत में डाटा की कीमत में काफी कम आई और इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, जिससे डिजिटल कनेक्टिविटी तक एक्सेस बढ़ा है। कीमत में जितनी कमी हुई तो इस्तेमाल करने वालों का उतना दायरा बढ़ा। ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर बेस अब 6 करोड़ से बढ़कर 100 करोड़ हो गया है। अब देश में 5जी यूजर्स की संख्या बढ़कर 55 करोड़ हो गई है और इसे अपनाने में भारत में दुनिया में सबसे तेज रहा है। सरकार इसे 2030 तक बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। 

एलन मस्क और राहुल गांधी
एलन मस्क ने X पर दावा किया कि कुछ उद्योगपति Starlink को भारत आने से रोक रहे हैं, जिससे भारत में लोगों पर उनका ही एकाधिकार रहे। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो लोग कौन हैं। और यह भारत के लोगों के प्रति एक अपराध है।
मस्क ने दूसरे ट्वीट में कहा कि Starlink को 165 से अधिक देशों में लाइसेंस मिल गया है। वहीं भारत में सरकार के सभी नियमों और जरूरतों को पूरा करने में 5 साल बिता दिए, लेकिन फिर भी लाइसेंस क्यों नहीं मिला? क्या अंबानी भारत का असली बॉस है?

सिंधिया ने क्या कहा
राहुल गांधी और एलन मस्क के X पर हुए सवाल जवाब पर सिंधिया ने कहा कि मैंने पहले ही सरकार का रुख और सरकार की पॉलिसी साफ कर दी है। मैंने बताया था कि तीन पार्टियां हैं, जिनके पास लाइसेंस है। कोई एक सिंगल पार्टी नहीं है। और जहां तक कांग्रेस पार्टी का सवाल है तो मुझे नहीं लगता है कि उन्हें खुद पता कि उन्हें किस तरफ जाना है,  सीधी साइड या उल्टी साइड। पहले उन्हें दिक्कत थी कि किसी खास व्यक्ति को लाइसेंस मिल रहा है। अब उन्हें इस बात से दिक्कत है कि उस व्यक्ति को लाइसेंस क्यों नहीं मिल रहा है और उसके साथ मिल गए। मुझे नहीं मालूम कि उन्हें साफ पता है कि उन्हें किधर जाना है। मगर कांग्रेस के साथ ऐसी दिक्कत है और उनसे यही उम्मीद है। हमारा स्टैंड पर पूरी तरह साफ है। तीन पार्टियों को लाइसेंस मिला है। जब सरकार रेवेन्यू के आधार चार्ज सिस्टम तय करेगी तो उन्हें स्पेक्ट्रम अलॉट किए जाएंगे। सभी अपने स्तर पर अलग-अलग सिक्योरिटी की कंडीशन को पूरा कर लेंगे तो उसके बाद वो अपना काम शुरू कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  6. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.