Idea के इस प्रीपेड पैक में यूज़र को मिलेगा 175 जीबी डेटा

आइडिया सेल्युलर ने 998 रुपये का नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। 35 दिनों की वैधता वाले इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 5 जीबी 4जी/2जी डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 मार्च 2018 18:47 IST
ख़ास बातें
  • आइडिया सेल्युलर ने 998 रुपये का नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है
  • सीधी भिड़ंत एयरटेल और जियो के 799 रुपये वाले पैक से है
  • हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 5 जीबी 4जी/2जी डेटा मिलेगा

Idea Prepaid

आइडिया सेल्युलर ने 998 रुपये का नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। 35 दिनों की वैधता वाले इस प्रीपेड रीचार्ज पैक में ग्राहकों को हर दिन इस्तेमाल करने के लिए 5 जीबी 4जी/2जी डेटा मिलेगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त दिए जाएंगे। आइडिया के नए पैक की सीधी भिड़ंत एयरटेल और जियो के 799 रुपये वाले पैक से है। यह रीचार्ज पैक आइडिया मैजिक ऑफर के साथ आता है जिसके तहत प्रीपेड सब्सक्राइबर को आइडिया ऐप या वेबसाइट से रीचार्ज कराने पर 3,300 रुपये कैशबैक पाने की सुविधा है। बता दें कि आइडिया देशभर में 4जी वीओएलटीई फीचर की टेस्टिंग कर रही है।

बता दें कि अनलिमिटेड कॉल की एक सीमा है। यूज़र एक दिन में सर्वाधिक 250 मिनट मुफ्त बातें कर सकता है और हफ्ते में यह सीमा 1000 मिनट की है। अगर आप निर्धारित सीमा से ज़्यादा बात करते हैं तो हर कॉल के लिए 1 पैसे प्रति सेकेंड की दर से शुल्क देना होगा। पहले इस पैक को उड़ीसा में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन कर्नाटक सर्कल में यह पैक 28 दिनों की वैधता के साथ उपलब्ध है। लेकिन आइडिया मैजिक कैशबैक ऑफर का फायदा नहीं होगा।

तुलना करें तो रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को 799 रुपये में 28 दिनों के लिए हर दिन 5 जीबी 4जी डेटा देती है। इसके अलावा मुफ्त वॉयस कॉल और एसएमएस तो हैं ही। दूसरी तरफ, एयरटेल 799 रुपये में 28 दिनों तक अपने सब्सक्राइबर को हर दिन 3.5 जीबी 4जी डेटा देती है।

टेलीकॉमटॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, आइडिया ने 998 रुपये के अलावा चुनिंदा सर्कल में 1,298 रुपये वाला पैक पेश किया है। इसमें ग्राहकों को 35 दिन तक इस्तेमाल करने के लिए हर दिन 7 जीबी डेटा दिया जाता है। Idea का 1,298 रुपये वाला पैक अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। इसके अलावा इस रीचार्ज पैक के साथ 3,300 रुपये का आइडिया मैजिक कैशबैक ऑफर भी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Idea, Idea Cellular, India, Jio, Reliance Jio, Telecom

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  3. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  4. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  6. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  7. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  8. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
  9. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  10. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.