Idea की 4जी सेवा अब यहां भी, मुफ्त में पा सकते हैं 30 जीबी डेटा!

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च की है...

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 मई 2018 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Idea लाई 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा
  • अब Idea की कुल 15 सर्कल में वीओएलटीई सेवा शुरू
  • मार्च में Idea ने अपने कर्मचारियों पर वीओएलटीई सेवा टेस्ट की थी

Idea की 4जी सेवा

निजी टेलीकॉम कंपनी Idea ने 9 नए टेलीकॉम सर्कल में 4जी वीओएलटीई सेवा लॉन्च की है। अब से मुंबई, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, यूपी ईस्ट, बिहार-झारखण्ड और राजस्थान में आइडिया की 4जी वीओएलटीई सेवा काम करेगी। विस्तार के बाद अब Idea की कुल 15 सर्कल में वीओएलटीई सेवा शुरू हो गई है। इससे पहले Idea ने महाराष्ट्र एवं गोवा, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में वीओएलटीई सेवा का जाल बिछाया था। इसी साल मार्च में Idea ने अपने कर्मचारियों पर यह सेवा टेस्ट की थी।

नई जानकारी यह है कि Idea के सब्सक्राइबर को वीओएलटीई चुनने पर 30 जीबी डेटा दिया जाएगा। ध्यान रहे, 20 जीबी डेटा, उन शुरुआती सर्कल से ज्यादा है, जहां कंपनी ने 10 जीबी डेटा देना शुरू किया था। सब्सक्राइबर को पहले 10 जीबी डेटा पहली वीओएलटीई कॉल करते ही मिल जाएगा। जबकि, अतिरिक्त 10 जीबी डेटा 4  हफ्ते बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। बचा हुआ 10 जीबी डेटा 8 हफ्ते बाद फीडबैक देने पर मिलेगा। बता दें कि Idea  का दावा है कि जैसे ही यूज़र 4जी नेटवर्क के दायरे से बाहर आएंगे, 3जी/2जी अपने आप एप्लाई हो जाएगा।
Advertisement

यह सिंगल रेडियो वॉयस कॉल कंटिन्युटी सेवा के माध्यम से संभव होगा। यहां ग्राहक की कॉल कनेक्टिविटी भी बाधित नहीं होगी। लेटेस्ट डेटा ऑफर पहले वीओएलटी कॉल किए जाने पर दिए जा रहे 10 जीबी डेटा के मुकाबले कहीं फायदेमंद हैं। ध्यान रहे, वीओएलटीई कॉल वर्तमान वॉयस टैरिफ प्लान की दर से चार्ज किए जाएंगे।

Idea के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने बताया, ''अब 15 विभिन्न बाज़ारों के Idea ग्राहक पहली वीओएलटीई कॉल के बाद ऑरिजनल 10 जीबी डेटा से ज्यादा फायदा पाएंगे।नेटवर्क में विस्तार के साथ हम यूज़र को उनके बजट में बेहतर वॉयस व डेटा प्लान देने की तरफ बढ़ रहे हैं।'' सब्सक्राइबर, बताए गए इन सर्कल में वीओएलटीई सेवा में अपग्रेड कर सकते हैं। इनके लिए यूज़र को 4जी हैंडसेट की ज़रूरत होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Idea Cellular, Idea VoLTE, Idea, VoLTE, 4G VoLTE
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.