अपने जियो नंबर पर अनचाहे कॉल से My Jio ऐप के ज़रिए पाएं छुटकारा

आइए आपको कुछ जरूरी स्टेप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने Jio नंबर पर डीएनडी (Do Not Disturb) सर्विस को एक्टिवेट कर सकेंगे।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 17:45 IST
ख़ास बातें
  • My Jio ऐप की मदद से अनचाहे कॉल से पाएं छुटकारा
  • मॉय जियो ऐप की मदद से ऐसे एक्टिवेट करें DND सेवा
  • 7 दिनों के भीतर एक्टिव हो जाएगी डू नोट डिस्टर्ब सेवा

अपने Jio नंबर पर अनचाहे कॉल से My Jio ऐप के ज़रिए पाएं छुटकारा

Reliance Jio अपने यूजर्स को सस्ते रीचार्ज पैक और फ्री-कॉलिंग की सुविधा प्रदान करती है। केवल इतना ही नहीं, रिलायंस जियो के My Jio ऐप में यूजर्स की सहूलियत के लिए भी कई काम के फीचर्स मुहैया कराए गए हैं। इनमें से एक फीचर है डू नॉट डिस्टर्ब Do Not Disturb (DND)। आपके साथ कभी ना कभी ऐसा जरूर हुआ होगा जब आप भी अनचाहे कॉल से परेशान हुए होंगे। कई बार तो स्थिति ऐसी होती है कि जरूरी काम करते समय फोन रिंग करना शुरू कर देता है और फोन उठाने के बाद पता चलता है कि यह मार्केटिंग कॉल है।

टेलीकॉम यूजर को इस परेशानी से बचाने के लिए DND सर्विस को शुरू किया गया था। यदि आप Reliance Jio यूजर हैं और आप भी अनचाहे कॉल से परेशान रहते हैं तो बता दें कि कंपनी ने My Jio ऐप में Do Not Disturb विकल्प को जोड़ा हुआ है। ऐप में आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे मार्केटिंग कॉल को ब्लॉक कर सकते हैं। तो आइए अब आपको कुछ जरूरी स्टेप्स बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने Jio नंबर पर डीएनडी सर्विस को एक्टिवेट कर सकेंगे।
 

My Jio ऐप से ऐसे करें DND एक्टिवेट

1) सबसे पहले तो अगर आपके फोन में मॉय जियो ऐप नहीं है, तो उसे डाउनलोड कर लें।
2) इसके बाद ऐप में लॉग-इन करें।
3) ऐप में ऊपर बायीं तरफ दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें।
4) यहां सबसे नीचे आपको सेटिंग्स लिखा नजर आएगा, इसपर क्लिक कीजिए।
 

5) सेटिंग्स पर क्लिक करने के बाद आपको सर्विस सेटिंग्स (Service Settings) पर क्लिक करना है।
Advertisement
6) सर्विस सेटिंग पर क्लिक करने के बाद आपको डू नोट डिस्टर्ब फीचर मिलेगा। इस पर क्लिक करें।
7) यहां आपको Full DND के अलावा कई अन्य विकल्प भी मिलेंगे। आप अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते हैं।
8) विकल्प का चयन करने के बाद नीचे दिए गए सबमिट (Submit) बटन पर क्लिक करें।
Advertisement
 


ऊपर बताए गई प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको कंपनी द्वारा एक मैसेज प्राप्त होगा, इसमें लिखा होगा कि 7 दिनों के भीतर आपके नंबर पर डू नोट डिस्टर्ब सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Reliance Jio, Jio, Do Not Disturb, DND, My Jio App
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2MP कैमरा, 32GB RAM के साथ Dell XPS 13 (2026) लैपटॉप लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स
  2. itel Aqua हुआ लॉन्च: ₹1,799 में भारत का इकलौता IP67 रेटिंग वाला फीचर फोन!
  3. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  4. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  5. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  6. बिजली जाने पर भी चलता रहेगा Wi-Fi! Portronics ने लॉन्च किया राउटर का UPS, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Music Unlimited लॉन्च, अब कम दामों में मिलेगा जबरदस्त म्यूजिक अनुभव, यूट्यूब और Jio को कड़ी टक्कर
  2. 9000mAh बैटरी 13MP कैमरा के साथ ASUS Pad (T3201) पेश, देखें कितना खास है टैबलेट
  3. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200MP कैमरा वाला Samsung फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला Huawei Nova 16 लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme 16T 5G vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. अमेरिका ने AI चिप के एक्सपोर्ट पर पाबंदी का बढ़ाया दायरा, चीन को लगेगा झटका
  7. Ola Electric की सेल्स में बढ़ोतरी, मई में बेचे 15,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स
  8. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगा बैन....
  9. 3.2 करोड़ मच्छरों की फौज तैयार कर रहा Google, खुले में छोड़ने के लिए मांगी मंजूरी
  10. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.