• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel ने 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के निजी डेटा लीक को बताया फेक, हैकर के दावों में कोई प्रामाणिकता नहीं

Airtel ने 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के निजी डेटा लीक को बताया फेक, हैकर के दावों में कोई प्रामाणिकता नहीं

Airtel ने दावा किया है कि उसके सभी यूजर्स का डाटा सुरक्षित है। डेटा ब्रीच की बात फैलने पर, Airtel ने एक बयान में कहा कि डेटा ब्रीच पूरी तरह से बेबुनियाद है,  और हमारे सभी यूजर्स का डेटा सुरक्षित है।

Airtel ने 37 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के निजी डेटा लीक को बताया फेक, हैकर के दावों में कोई प्रामाणिकता नहीं

Photo Credit: Pexels

Airtel ने दावा किया है कि उसके सभी यूजर्स का डाटा सुरक्षित है।

ख़ास बातें
  • 375 मिलियन (37.5 करोड़) यूजर्स का डेटा लीक किए जाने की खबर
  • दावा किया गया है कि डेटा को ऑनलाइन डार्क वेब पर बेचा जा रहा है
  • Airtel ने ब्रीच के दावे को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया
विज्ञापन
Airtel ने दावा किया है कि उसके सभी यूजर्स का डाटा सुरक्षित है। डेटा ब्रीच की बात फैलने पर, Airtel ने एक बयान में कहा कि डेटा ब्रीच पूरी तरह से बेबुनियाद है,  और हमारे सभी यूजर्स का डेटा सुरक्षित है। इससे पहले लेटेस्ट डेटा ब्रीच में Airtel का नाम सामने आया था, जहां एक X हैंडल ने दावा किया है कि कंपनी के 375 मिलियन भारतीय यूजर्स का निजी डेटा लीक करके बेचा जा रहा है। इस दावे अनुसार, ब्रीच किए गए डेटा में यूजर्स का नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित फैमिली और आधार (Aadhaar) इंफोर्मेशन जैसी बेहद संवेदनशील जानकारियां भी शामिल हैं। हालांकि हैकर अपने दावों पर कोई पुख्ता सबूत नहीं दे पाया। 

X (पहले Twitter के नाम से प्रसिद्ध) पर डार्क वेब और डेटा ब्रीच से जुड़ी खबरों को शेयर करने वाले कई हैंडल्स ने दावा किया था कि भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के 375 मिलियन (37.5 करोड़) यूजर्स का डेटा लीक किया गया है और उसे ऑनलाइन डार्क वेब पर बेचा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि xenZen नाम का एक एजेंट इस ब्रीच के पीछे है, जो इस डेटा को खुलेआम डार्क वेब पर बेच रहा है। डेटा को BreachForums नाम की कम्युनिटी में बेचा जा रहा है।
 

इसमें दावा किया गया है कि ब्रीच जून 2024 में हुआ था और चोरी की गई जानकारियों में यूजर्स के नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, स्थानीय पता, स्थायी पता, वैकल्पिक नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर, राष्ट्रीयता, कनेक्शन टाइप, सिम एक्टिवेशन डेट, आधार, फोटो आईडी प्रूफ डिटेल्स और एड्रेस प्रूफ डिटेल्स जैसी संवेदनशील जानकारियां शामिल हैं।

हालांकि, Airtel ने इस डेटा ब्रीच की खबर को सिरे से नकार दिया है। कंपनी ने Gadgets 360 को दिए एक बयान में कहा, "प्रारंभिक जांच के आधार पर हम पुष्टि कर सकते हैं कि एयरटेल के सिस्टम में किसी भी तरह का डेटा उल्लंघन नहीं हुआ है।"

डेटा ब्रीच अक्सर होते रहते हैं, जिनमें बड़ी कंपनियां भी शामिल होती हैं। इसी साल अप्रैल में खबर आई थी कि भारत के ऑडियो ब्रांड boAt का कस्टमर डाटा लीक हुआ। कंपनी के 7.5 करोड़ यूजर्स का निजी डाटा कथित तौर पर डार्क वेब पर आने की जानकारी दी गई थी। Forbes इंडिया की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ था। डेटा लीक में यूजर्स की निजी जानकारी जैसे नाम, एड्रेस, फोन नंबर, ईमेल एड्रेस, कस्टमर आईडी और काफी कुछ शामिल होने की बात कही गई थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »