D2h HD RF सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो ऑफर 2,198 रुपये में

नया बदलाव संकेत देता है कि D2h जल्द ही आधिकारिक रूप से एचडी आरएफ सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो ऑफर लॉन्च करने वाला है, जो कि दो अलग-अलग एक महीने के चैनल पैक विकल्प के साथ आएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 11 जून 2020 18:22 IST
ख़ास बातें
  • D2h पर पहले लिस्ट हो चुका है 1,599 रुपये का कॉम्बो ऑफर
  • कॉम्बो ऑफर में सेट-टॉप बॉक्स के साथ मिलेगी मैजिक स्टिक
  • फिलहाल, बुकिंग के लिए उपलब्ध नहीं है 2,198 रुपये का पैक

कॉम्बो ऑफर में मिलेगा D2h Platinum HD channel pack सब्सक्रिप्शन

D2h ने अपनी लिस्टिंग अपडेट करते हुए कॉम्बो ऑफर पेश किया है, जिसमें HD RF Set-Top Box के साथ मैजिक स्टिक 2,198 रुपये में मिल रही है। हालांकि, वेबसाइट पर आपको Book Now का ऑप्शन दिखेगा, लेकिन अगली स्क्रीन पर यह पैक नज़र नहीं आएगा। बता दें, एक महीने पहले D2h वेबसाइट पर कॉम्बो ऑफर 1,599 रुपये के साथ लिस्ट था, जो कि D2h HD Set-Top Box की रेगुलर कीमत से भी कम है। डीटूएच एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 1,799 रुपये है। डायरेक्ट-टू-होम (DTH) सर्विस प्रोवाइडर ने एक अलग लिस्टिंग में D2h RF Set-Top Box के साथ दो अलग विकल्प दिए हैं।

D2h वेबसाइट की लिस्टिंग के अनुसार, HD RF Set-Top Box के साथ Magic stick केवल 2,198 रुपये में उपबल्ध है। नए विकल्प में ग्राहकों को एक महीने का डीटूएच प्लेटिनम एचडी कॉम्बो सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि, यह अप्रैल की लिस्टिंग से अलग है, जिसमें D2h HD RF Set-Top Box और मैज़िक स्टिक का कॉम्बो 1,599 रुपये में मिल रहा था। इस कॉम्बो में एक महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो चैनल पैक दिया जा रहा था।

नया बदलाव संकेत देता है कि डीटूएच जल्द ही आधिकारिक रूप से एचडी आरएफ सेट-टॉप बॉक्स के साथ मैजिक स्टिक कॉम्बो ऑफर लॉन्च करने वाला है, जो कि दो अलग-अलग एक महीने के चैनल पैक विकल्प के साथ आएगा।

कॉम्बो लिस्टिंग के अलावा, डीटूएच साइट पर D2h RF Set-Top Box के साथ दो विकल्प दिए गए हैं। एक विकल्प में 1 महीने का गोल्ड एचडी कॉम्बो सब्सक्रिप्शन के साथ सेट-टॉप बॉक्स 1,599 रुपये में मिल रहा है। वहीं, दूसरे विकल्प में एक महीने का प्लेटिनम एचडी कॉम्बो चैनल पैक 1,799 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement

डीटीएच सर्विस फोकस ब्लॉग DreamDTH ने सबसे पहले डीटूएच की इस लिस्टिंग की जानकारी दी।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.