कोरोनावायरस अपडेट: BSNL ने लॉन्च किया फ्री 10Mbps ब्रॉडबैंड प्लान

BSNL 'वर्क @ होम' ब्रॉडबैंड प्लान में रोज़ाना 5 जीबी डेटा मिलेगा। इतना डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र्स असीमित डाउनलोडिंग कर सकते हैं। हालांकि स्पीड 10 एमबीपीएस से घटकर 1 एमबीपीएस हो जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 मार्च 2020 17:46 IST
ख़ास बातें
  • BSNL वर्क टू होम ब्रॉडबैंड प्लान बिलकुल फ्री है
  • इस ब्रॉडबैंड प्लान में 10Mbps स्पीड के साथ 5 जीबी असीमित डेटा मिलेगा
  • बीएसएनएल का यह प्लान देश के सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है

BSNL के इस प्लान में 5 जीबी कैप के साथ असीमित डेटा मिलता है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को घर से आसानी से काम करने में मदद करने के लिए मुफ्त इंटरनेट का फैसला लिया है। इसके लिए कंपनी ने "वर्क @ होम" नाम का एक नया प्रमोशनल ब्रॉडबैंड प्लान जारी किया है। नए कदम का मुख्य उद्देश्य भारत में कोरोनोवायरस के प्रकोप को सीमित रखने लिए ग्राहकों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करना है। सभी बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को इस प्लान में प्रतिदिन 5 जीबी की कैप के साथ 10Mbps डाउनलोड स्पीड मुफ्त मिलेगी। प्रमोशनल प्लान अंडमान और निकोबार सर्कल सहित देश के सभी क्षेत्रों में लागू है। यह 1 जीबी स्टोरेज स्पेस के साथ एक मुफ्त ईमेल आईडी एक्सेस भी देता है।

बीएसएनएल 'वर्क @ होम' ब्रॉडबैंड प्लान में रोज़ाना 5 जीबी डेटा मिलेगा। इतना डेटा खत्म होने के बाद भी यूज़र्स असीमित डाउनलोडिंग कर सकते हैं। हालांकि स्पीड 10 एमबीपीएस से घटकर 1 एमबीपीएस हो जाएगी। नए प्लान का किसी प्रकार का मासिक शुल्क नहीं है और इसे बिना किसी सिक्योरिटी डिपोज़िट उपलब्ध है।
Advertisement

बीएसएनएल का यह प्लान केवल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए विशेष रूप से जारी किया गया है, इसलिए यदि आपके पास कंपनी का लैंडलाइन कनेक्शन नहीं है, तो आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। निश्चित तौर पर यह प्लान कंपनी को अपने नए लैंडलाइन कनेक्शन बढ़ाने में मदद करेगा।

बीएसएनएल वर्क @ होम प्लान में कोई डाउनलोड और अपलोड सीमा नहीं है। लैंडलाइन कनेक्शन पर ब्रॉडबैंड एक्सेस प्राप्त करने के लिए कोई इंस्टॉलेशन शुल्क नहीं है। इसके अलावा नए प्लान का लाभ उठाने वाले ग्राहकों के लिए वॉयस कॉल उनके मौजूदा लैंडलाइन प्लान के अनुसार लागू होगी।
Advertisement

BSNL एक्टिवेशन की तारीख से एक महीने के लिए वर्क @ होम प्लान पेश कर रहा है। यह प्लान मौजूदा बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, लेकिन नए ग्राहक दूरसंचार ऑपरेटर द्वारा नियमित लैंडलाइन प्लान में से किसी को भी सक्रिय करने के बाद इस प्रोमोशनल प्लान का विकल्प चुन सकते हैं।
Advertisement

नई योजना की मेंबरशिप के लिए बीएसएनएल लैंडलाइन ग्राहकों को टोल-फ्री नंबर 1800-345-1504 डायल करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.