Airtel और Vi में से किसका Rs 129 वाला प्लान है बेस्ट? यह रहा जवाब...

आपकी सहुलियत के लिए हमने इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की तुलना एक-दूसरे से की है, ताकी आपको साफ हो सके कि दोनों में से कौन-सी कंपनी का 129 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बेस्ट है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 13 अगस्त 2021 13:13 IST
ख़ास बातें
  • Vi प्लान में मिलेगा ज्यादा डाटा
  • Vi के मुकाबले Airtel की नेटवर्क कवरेज भारत में है ज्यादा
  • दोनों ही प्लान की वैधता 24 दिन तक की है
Airtel और Vi दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां 129 रुपये वाला एक जैसा प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती हैं। इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स काफी हद तक एक जैसे ही हैं। आप लोगों की सहुलियत के लिए हमने इन दोनों ही प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की तुलना एक-दूसरे से की है, ताकी आपको साफ हो सके कि दोनों में से कौन-सी कंपनी का 129 रुपये वाला रीचार्ज प्लान बेस्ट है। हालांकि, यह अंतर केवल आपकी कंफ्यूज़न को दूर करने के लिए पेश किया गया है। दोनों में से कोई-सा भी प्लान खरीदने से पहले आप यह जरूर सुनिश्चित कर लें कि आपको किस प्रकार का नेटवर्क चुनना है।
 

Airtel vs Vi Rs 129 Recharge Plan

सबसे पहले Airtel के 129 रुपये वाले रीचार्ज प्लान की बात करते हैं। एयरटेल अपने इस रीचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 1 जीबी डाटा प्रदान करती है। इसके साथ आपको इस प्लान के तहत 300 फ्री SMS की सुविधा भी प्राप्त होती है। इसके अलावा, प्लान में Airtel Xstream Premium सब्सक्रिप्शन आदि भी शामिल है। हालांकि, एयरटेल का यह पैक 24 दिन तक की वैधता के साथ आता है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर Vi के 129 रुपये वाले रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 2GB डाटा मुहैया कराया जा रहा है, जिसमें एयरटेल के मुकाबले आपको 1 जीबी डाटा अतिरिक्त प्राप्त होगा। इसके अलावा, इस प्लान में एयरटेल के समान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा और 300 फ्री SMS बेनेफिट्स प्राप्त होंगे। आपको बता दें, वीआई के इस प्लान की वैधता भी 24 दिन तक की ही है।

बेनेफिट्स के लिहाज से यकिनन आपके लिए Vi प्लान 1 जीबी एक्स्ट्रा डाटा के साथ बेस्ट साबित होने वाला है। लेकिन प्लान खरीदते वक्त आपको यह जरूर सुनिश्चित करना होगा कि आपको किस प्रकार की नेटवर्क सर्विस चाहिए। वीआई के नेटवर्क की तुलना में एयरटेल कंपनी के नेटवर्क की कवरेज भारत में काफी ज्यादा है। ऐसे में अपने लिए प्लान चुनते वक्त आप नेटवर्क सर्विस का भी पूरा ध्यान रखें। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.