BSNL को सरकार से मिलेंगे 44,720 करोड़ रुपये, VRS के लिए अलग से मदद

इसके साथ ही 3,550 करोड़ रुपये GST के पेमेंट के लिए अनुदान सहायता के रूप में दिए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 फरवरी 2022 18:31 IST
ख़ास बातें
  • यह सपोर्ट 69,000 करोड़ रुपये के रिलीफ पैकेज से अलग है
  • अक्‍टूबर 2019 में बीएसएनएल को 69,000 करोड़ रुपये का पैकेज मिला था
  • VRS के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट BSNL और MTNL दोनों के लिए होगा

4G स्पेक्ट्रम, टेक्‍नॉलजी अप-ग्रेडेशन और BSNL में पुनर्गठन के लिए पैसे डालने का प्रावधान किया गया है।

घाटे में चल रही सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) को केंद्रीय बजट से मदद मिली है। बजट डॉक्‍युमेंट्स के मुताबिक, सरकार अगले वित्त वर्ष में बीएसएनएल में 44 हजार 720 करोड़ रुपये डालेगी। डॉक्‍युमेंट के व्याख्यात्मक नोट में कहा गया है कि 4G स्पेक्ट्रम, टेक्‍नॉलजी अप-ग्रेडेशन और BSNL में पुनर्गठन के लिए पैसे डालने का प्रावधान किया गया है। पूंजी डालने के अलावा वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्‍कीम के लिए भी सरकार BSNL को 7,443.57 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। इसके साथ ही 3,550 करोड़ रुपये GST के पेमेंट के लिए अनुदान सहायता के रूप में दिए जाएंगे।

वॉलेंटरी रिटायरमेंट स्‍कीम (VRS) के लिए फाइनेंशियल सपोर्ट BSNL और MTNL दोनों के लिए होगा। डॉक्‍युमेंट्स के अनुसार, 4G स्पेक्ट्रम आवंटन पर जीएसटी के भुगतान के लिए BSNL जीएसटी पेमेंट का सपोर्ट दिया जाएगा। यह एडिशनल फाइनेंशियल सपोर्ट उस 69,000 करोड़ रुपये के रिलीफ पैकेज से अलग है, जिसे अक्‍टूबर 2019 में दिया गया था। 
Advertisement

बात करें प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान्‍स की, तो BSNL अपने यूजर्स को कई तरफ के ऑफर पेश कर रही है। कंपनी के 247 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से बेनेफिट्स ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा प्राप्त होती है। साथ में 50GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान में कंपनी EROS now फ्री सब्सक्रिप्शन भी देती है। 

BSNL के 249 रुपये के रिचार्ज प्‍लान में 54 दिन की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। 54 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में 54 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में भी EROS now का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है।
Advertisement

कंपनी का 199 रुपये का प्‍लान भी बाकी टेलिकॉम ऑपरेटर्स से बिलकुल अलग है। BSNL इस प्लान में पूरे 30 दिन की वैलिडिटी देती है। ग्राहकों को रोजाना 2 जीबी डेटा दिया जाता है। इस तरह 30 दिन में यूजर्स को 60 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान में भी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस के फायदे ऑफर किए जाते हैं। कंपनी अलग-अलग सर्कल में कई ऑफर लाती रहती है। भले ही BSNL के रिचार्ज प्‍लान बाकी ऑपरेटर्स से ज्‍यादा बेहतर हों, लेकिन यूजर बेस के मामले में वह जियो और एयरटेल से पीछे है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.