• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Rs 100 से कम के रीचार्ज में मिलेगी 75 दिन की वैलिडिटी और डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी...

Rs 100 से कम के रीचार्ज में मिलेगी 75 दिन की वैलिडिटी और डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी...

आज हम आपको कंपनी के एक 100 रुपये से भी कम की कीमत वाले रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को बहुत ही कम कीमत का रीचार्ज करने पर पूरे 75 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। यही नहीं बल्कि प्लान में शामिल बेनेफिट्स इस प्लान पर सोने पर सुहागा साबित होते हैं।

Rs 100 से कम के रीचार्ज में मिलेगी 75 दिन की वैलिडिटी और डाटा व कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स भी...
ख़ास बातें
  • BSNL में मिलते हैं फ्री मिनिट्स
  • प्लान में मिलेगी 75 दिन की वैधता
  • ये प्लान 60 दिन तक PRBT डिफॉल्ट ट्यून की फ्री सुविधा के साथ आता है
विज्ञापन
BSNL कंपनी अपने एक मात्र कारण की वजह से प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को जबरदस्त टक्कर देती है, वो है कंपनी ने शानदार व सस्ते रीचार्ज प्लान। बीएसएनएल न केवल अपने ग्राहकों के लिए कम से कम कीमत के प्रीपेड रीचार्ज प्लान लेकर आती है, बल्कि उन प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स भी ग्राहकों का दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको कंपनी के एक 100 रुपये से भी कम की कीमत वाले रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें ग्राहकों को बहुत ही कम कीमत का रीचार्ज करने पर पूरे 75 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है। यही नहीं बल्कि प्लान में शामिल बेनेफिट्स इस प्लान पर सोने पर सुहागा साबित होते हैं। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में पूरी डिटेल।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत 94 रुपये है, जिसमें आपको कुल 75 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। अब एक नज़र डालते हैं प्लान के तहत 75 दिन तक मिलने वाले बेनेफिट्स पर। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है। 75 दिन की वैधता के तहत आप इस डाटा को कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कॉलिंग की बात करें, तो कंपनी का यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा तो नहीं देता, लेकिन आपको इसमें 100 मिनिट्स फ्री मिलते हैं। इन 100 मिनिट्स आप किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं। खास बात यह है कि इसका फायदा आप लोकल व नेशनल रोमिंग में भी ले सकते हैं। हालांकि, मिनिट्स खत्म होने के बाद ग्राहकों से 30 पैसा प्रति मिनिट चार्ज किया जाएगा।

यह तो रही समान्य बेनेफिट्स की बात, इसके अलावा यह प्लान पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) मिलती है, हालांकि यह सुविधा केवल 60 दिन तक के लिए ही मान्य है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL rs 94 recharge plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »