Rs 75 में BSNL दे रहा 50 दिन की वैलिडिटी के साथ डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स

Airtel अपने ग्राहकों को जहां 79 रुपये के रीचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 200MB डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स प्रदान करती है, वहीं बीएसएनएल कंपनी का यह रीचार्ज प्लान 79 रुपये से भी कम में 28 नहीं बल्कि पूरे 50 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है।

Rs 75 में BSNL दे रहा 50 दिन की वैलिडिटी के साथ डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL में मिलेगा 2 जीबी डाटा
  • बीएसएनएल में 100 फ्री मिनिट्स मिलते हैं
  • प्लान में डिफॉल्ट PRBT (कॉलर ट्यून) भी फ्री मिलेगी
विज्ञापन
BSNL भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी कम दाम में अपने ग्राहकों के लिए ढ़ेरों रीचार्ज प्लान लेकर आती है। ऐसे ही एक सस्ते रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं। बीएसएनएल के विपरित अन्य प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel अपने ग्राहकों को जहां 79 रुपये के रीचार्ज में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 200MB डाटा और कॉलिंग बेनेफिट्स प्रदान करती है, वहीं बीएसएनएल कंपनी का यह रीचार्ज प्लान 79 रुपये से भी कम में 28 नहीं बल्कि पूरे 50 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है, जो कि अपने आप में ही इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 75 रुपये है। 75 रुपये में कंपनी ग्राहकों को 50 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से बेनेफिट्स प्रदान करती है। वहीं, जब आप इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट के बारे में सुनेंगे, तो यकिनन आपके होश उड़ जाएंगे।

आपको बता दें, बीएसएनएल कंपनी अपने इस 75 रुपये के रीचार्ज प्लान में आपको 50 दिन की वैधता के साथ 2GB डाटा एक्सेस प्रदान करती है। जिसका मतलब यह है कि आप इस 2 जीबी डाटा का इस्तेमाल 50 दिन तक कभी भी कर सकते हैं। वहीं, दूसरी ओर Airtel कंपनी 79 रुपये के रीचार्ज में केवल 200MB डाटा ही प्रदान करती है।

डाटा के अलावा, इस पैक में ग्राहकों को वॉयस कॉलिंग के लिए 100 फ्री मिनिट्स मिलते हैं, जिसका फायदा वह किसी भी नेटवर्क पर उठा सकते हैं। इसमें लोकल व नेशनल कॉल शामिल है। 100 मिनट खत्म होने के बाद ग्राहकों को 30 पैसा प्रति मिनिट शुल्क लिया जाता है। इस प्लान में ग्राहकों को 5 दिन के लिए डिफॉल्ट PRBT (कॉलर ट्यून) भी फ्री मिलेगी।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  5. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  6. Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल
  7. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  8. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  9. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  10. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »