• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के छोटू रीचार्ज में हैं बड़े फायदे, मिलेगा 2GB डाटा, कॉलिंग और फ्री SMS जैसे कई बेनेफिट्स

BSNL के छोटू रीचार्ज में हैं बड़े फायदे, मिलेगा 2GB डाटा, कॉलिंग और फ्री SMS जैसे कई बेनेफिट्स

इस प्लान में आपको 100 नहीं बल्कि 50 रुपये से भी कम की कीमत में डाटा कॉलिंग के साथ-साथ SMS बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे। बता दें, Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान में अब फ्री एसएमएस बेनेफिट देना बंद कर दिया है।

BSNL के छोटू रीचार्ज में हैं बड़े फायदे, मिलेगा 2GB डाटा, कॉलिंग और फ्री SMS जैसे कई बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान की वैधता 24 दिन की है
  • प्लान में मिलेगी 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग
  • इस प्लान में 100 एसएमएस मैसेज भी मुफ्त मिलते हैं
विज्ञापन
जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने छोटे रीचार्ज प्लान की कीमतों में इज़ाफा कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ग्राहकों के लिए कम से कम के रीचार्ज में ज्यादा से ज्यादा फायदा देने की कोई कसर नहीं छोड़ती है। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे ही छोटे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, इस प्लान में आपको 100 नहीं बल्कि 50 रुपये से भी कम की कीमत में डाटा कॉलिंग के साथ-साथ SMS बेनेफिट्स भी प्राप्त होंगे। बता दें, Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने 100 रुपये से कम के रीचार्ज प्लान में अब फ्री एसएमएस बेनेफिट देना बंद कर दिया है। लेकिन बीएसएनएल कंपनी इस मामले में भी अपने ग्राहकों को निराश नहीं करती।

BSNL के इस छोटू रीचार्ज प्लान की कीमत महज 49 रुपये है, जिसमें आपको डाटा, कॉलिंग और फ्री SMS जैसे ढ़ेरों बेनेफिट्स मिलेंगे। इस प्लान के तहत ग्राहकों को 24 दिन तक की वैधता मिलती है। अब बात बेनेफिट्स की करें, तो यह प्लान ग्राहकों को 49 रुपये के प्लान में 2GB डाटा मुहैया कराता है, जिसका इस्तेमाल 24 दिन तक किया जा सकता है। इसके अलावा, इस प्लान में सब्सक्राइबर्स को 100 मिनट्स की फ्री कॉलिंग मिलती है। वहीं, एफयूपी लिमिट खत्म होने के बाद बीएसएनएल सब्सक्राइबर्स से 45 पैसा प्रति मिनट चार्ज किया जाता है।

इसके अलावा, इस प्लान में 100 एसएमएस मैसेज भी मुफ्त मिलते हैं। जो कि इस कीमत में आपको अन्य कोई टेलीकॉम कंपनी यह सुविधा मुहैया नहीं कराएगी। आपको बता दें, जुलाई महीने में भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटर्स Reliance Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) ने 100 रुपये से कम के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में SMS बेनेफिट न देने का निर्णय लिया था। हालांकि, बीएसएनएल कंपनी अब भी अपने ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान करती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL Rs 49 recharge paln

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »