• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 90 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नया BSNL प्रीपेड प्लान लॉन्च, कीमत 439 रुपये

90 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नया BSNL प्रीपेड प्लान लॉन्च, कीमत 439 रुपये

BSNL के नए 439 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैलिडिटी 90 दिन है, जिस दौरान यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और कुल 300 मुफ्त SMS का फायदा मिलता है।

90 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ नया BSNL प्रीपेड प्लान लॉन्च, कीमत 439 रुपये

प्लान की टक्कर Jio के 479, Airtel और Vi के 475 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान से होती है

ख़ास बातें
  • BSNL के नए प्लान में डेटा बेनिफिट नहीं मिलता है
  • प्लान की टक्कर Jio के 479 और Airtel व Vi के 475 रुपये के प्लान से होती है
  • प्रतिद्वंदियों के प्लान में कम वैधता, लेकिन डेटा बेनिफिट मिलता है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया लॉन्ग वैलिडिटी प्लान लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 439 रुपये है। इस प्लान में 90 दिनों के लिए वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ 300 मुफ्त SMS का लाभ मिलता है। हालांकि, डेटा की सुविधा नहीं मिलती। प्लान की टक्कर Jio के 479 रुपये, Airtel के 475 रुपये और Vi (Vodafone Idea) के 475 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान से होती है। चलिए BSNL के नए 439 रुपये के प्लान के साथ-साथ अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स के टक्कर के प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शुरुआत BSNL के नए 439 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान से करें, तो इसकी वैलिडिटी 90 दिनों की है, जिस दौरान यूजर्स को वॉयस कॉलिंग और कुल 300 मुफ्त SMS का फायदा मिलता है। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का डेटा बेनिफिट शामिल नहीं है। यदि इसकी तुलना अन्य प्रतिद्वंदी ऑपरेटर्स के समान प्राइस रेंज के प्लान से की जाए, तो अन्य कंपनियां अपने प्लान में डेटा बेनिफिट भी देती है।

उदाहरण के लिए, Airtel का 455 रुपये का प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, कुल 900 मुफ्त SMS के साथ 6GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही प्लान में OTT बेनिफिट के साथ Apollo 24|7 Circle का सब्सक्रिप्शन, फ्री हेलो ट्यून्स और फ्री Wynk Music का एक्सेस भी शामिल है।

वहीं, Jio का 479 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान यूं तो BSNL से कम, 56 दिनों की वैधता देता है, लेकिन इसमें यूजर्स को कुल 84GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके अलावा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस जैसे लाभ तो शामिल है ही। इतना ही नहीं, प्लान के साथ JioTV, JioCinema सहित कई अन्य Jio सर्विस का फायदा भी मिलता है।

बात करें Vi की, तो इसका 475 रुपये का प्रीपेड प्लान 28 दिनों के लिए हर दिन 4GB हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है, साथ ही इसमें एक्स्ट्रा 5GB डेटा भी मिलता है। प्लान में 100 मुफ्त SMS मिलते हैं। अतिरिक्त लाभों में बिंज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर, Vi Movies & TV VIP एक्सेस और हर महीने 2GB तक बैकअप डेटा शामिल हैं।

निश्चित तौर पर BSNL का नया प्लान अपने प्रतिद्वंदियों से एक कदम पीछे है, लेकिन यह प्लान उन यूजर्स के लिए ठीक है, जो लंबी वैलिडिटी चाहते हैं और SMS का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।

इससे अलग, बताते चलें कि पिछले कुछ वर्षों से घाटे से जूझ रही सरकारी टेलीकॉम कंपनी जल्द ही 4G सर्विसेज शुरू करने वाली है। कंपनी को 4G और 5G सर्विसेज लॉन्च करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 89,000 करोड़ रुपये से अधिक का पैकेज मिला है। BSNL को प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है। इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या भी घट रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »