• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का फायदा देता है यह BSNL प्लान, जानें कीमत

1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का फायदा देता है यह BSNL प्लान, जानें कीमत

BSNL का 399 रुपये का प्लान एक नहीं कई फायदे देता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है।

1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS का फायदा देता है यह BSNL प्लान, जानें कीमत

BSNL के Rs 399 प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुल वैलिडिटी के दौरान 80GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है

ख़ास बातें
  • Rs 399 BSNL प्लान में आपको 80 दिन की वैलिडिटी मिलती है
  • 84 दिन की वैलिडिटी वाले Rs 395 जियो प्लान में मिलता है 6GB डेटा
  • Airtel के 455 रुपये और Vi के 455 रुपये के प्लान में भी मिलता है 6GB डेटा
विज्ञापन
BSNL अपने ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी प्रीपेड रीचार्ज प्लान मुहैया कराती है, जो आपको न केवल डेली डेटा देते हैं, बल्कि अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ-साथ डेली फ्री SMS और फ्री कॉलर ट्यून जैसे बेनिफिट्स भी देते हैं। हम अकसर आपको भारत में टेलीकॉम कंपनियों द्वारा दिए जाने वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की जानकारी देते रहते हैं और इस आर्टिकल में भी आप BSNL के एक वैल्यू फॉर मनी रिचार्ज पैक की जानकारी लेने वाले हैं। यदि आप BSNL यूज़र हैं और आपकी डेली डेटा खपत तो कम है, लेकिन आप एक लंबी वैलिडिटी का प्लान चाहते हैं, तो हम आपको बीएसएनएल के एक बेहतरीन प्रीपेड रिचार्ज पैक की जानकारी देने जा रहे हैं। यह अनलिमिटेड प्लान है, जिसमें आपको कई फायदे मिल रहे हैं। हम इस प्लान की तुलना Jio, Airtel और Vi के समान कीमत के प्लान से भी करेंगे।
 

BSNL Rs 399 prepaid recharge plan benefits

BSNL का 399 रुपये का प्लान एक नहीं कई फायदे देता है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है। यह लोकल और नेशनल दोनों तरह के कॉल्स पर लागू है और साथ ही दिल्ली और मुंबई के MTNL नंबर पर भी आप अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान में रोज़ाना 100 फ्री SMS की सुविधा भी मिलेगी।

प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसकी लॉन्ग वैलिडिटी है। Rs 399 BSNL प्लान में आपको 80 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अच्छी बात यह है कि ऊपर बताए सभी फायदे आपको पूरे 80 दिनों तक मिलेंगे। प्लान में फ्री BSNL ट्यून्स (कॉलर ट्यून) के साथ-साथ मुफ्त Lokdhun कंटेंट का एक्सेस भी मिलता है।
 

BSNL Rs 399 prepaid recharge plan vs others

Jio के पोर्टफोलियो में 395 रुपये का एक प्लान है, जिसमें आपको 84 दिनों की वैलिडिटी के दौरान अनलिमिटेड कॉलिंग और 1,000 फ्री SMS का फायदा मिलेगा। हालांकि, इसमें आपको कुल 6GB अनलिमिटेड डेटा मिलता है। यहां अनलिमिटेड का मतलब यह है कि 6GB हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

Airtel के पास एक 455 रुपये का एक प्लान है, जिसमें Jio के समान डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं। हालांकि इसमें अनलिमिटेड डेटा नहीं मिलता है, जिसका मतलब है कुल 6GB डेटा खत्म होने के बाद आपको या तो डेटा पैक से रिचार्ज करना होगा या आपको इस्तेमाल होने वाले डेटा के लिए भुगतान करना होगा। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है और इसमें 900 फ्री SMS मिलते हैं।

वहीं, Vi के पास एक 459 रुपये का प्लान है, जिसमें कॉलिंग, डेटा और वैलिडिटी बेनिफिट्स Airtel के समान हैं। इस प्लान में कुल 1,000 फ्री SMS मिलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Airtel, BSNL, Jio, Prepaid recharge plans
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »