BSNL के इस प्लान में 150 दिन की वैलिडिटी के साथ कई बेनेफिट्स, कीमत 300 रुपये से भी कम...

इस प्लान के तहत आपको कॉलिंग के लिए 1000 मिनिट्स फ्री मिलते है। 1000 मिनिट खत्म होने के बाद आपको 45 पैसा प्रति मिनिट शुल्क लिया जाता है। कॉलिंग के अलावा, प्लान में डाटा बेनेफिट भी शामिल है जिसमें आपको कुल मिलाकर 15 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए प्राप्त होता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 09:51 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस प्लान में मिलेंगे 1000 मिनिट कॉलिंग फ्री
  • बीएसएनएल के पैक में 500 फ्री एसएमएस भी शामिल है
  • प्लान के तहत मिलेगा 15GB डाटा
वैलिडिटी के मामले में सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL जितने विकल्प अपने ग्राहकों को देती है, उतने शायद ही किसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी के प्लान में मिलते हैं। कई ग्राहकों को लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश रहती है। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हो और किसी ऐसे रीचार्ज प्लान की तलाश कर रहे थे जिसमें आपको कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और बेनेफिट्स मिलें। तो आपके लिए ऐसे ही एक रीचार्ज प्लान की जानकारी हम यहां दे रहे हैं। इस प्लान में आपको 300 रुपये से भी कम की कीमत में 150 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। आइए जानते हैं प्लान की कीमत और बेनेफिट्स के बारे में-

BSNL के इस प्लान की कीमत 299 रुपये है, जिसमें आपको पूरे 150 दिन की वैलिडिटी प्राप्त होती है। 150 दिन की वैलिडिटी के साथ आपको इस 299 रुपये के प्लान में कई सारे काम के बेनेफिट्स मिलने वाले हैं।
Advertisement

इस प्लान में आपको कॉलिंग के लिए 1000 मिनट फ्री मिलते है। 1000 मिनट खत्म होने के बाद आपको 45 पैसा प्रति मिनट शुल्क लिया जाता है। कॉलिंग के अलावा, प्लान में डेटा बेनेफिट भी शामिल है जिसमें आपको कुल 15 जीबी डेटा मिलता है। इस 15 जीबी डाटा को आप 150 दिनों में कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

इन सब के अलावा एक और खास बेनेफिट इस प्लान का हिस्सा है वो है एसएमएस। जी हां.. इस प्लान के तहत ग्राहकों को पूरे 500 फ्री एसएमएस भेजने की सुविधा मिलेगी। आजकल ज्यादार टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सस्ते प्रीपेड रीचार्ज प्लान में SMS बेनेफिट्स को बंद कर दिया है।
Advertisement

यह प्लान एक्स्ट्रा डाटा बेनेफिट वाला प्लान की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए फायदेमंद होगा, जिसमें वह 15 जीबी डाटा का इस्तेमाल लम्बे समय तक के लिए कर सकते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.