केवल Rs 29 के रीचार्ज में पाएं अनलिमिटिड कॉलिंग, 1GB डाटा और 300 फ्री SMS जैसे बेनेफिट्स

BSNL के 30 रुपये से कम के एक ऐसे रीचार्ज में आपको कॉलिंग से लेकर डाटा और SMS संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 14:58 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के तहत मिलती है 5 दिन की वैलिडिटी
  • बीएसएनल के प्लान में भेज सकेंगे 300 फ्री एसएमएस
  • साथ मिलेगा 1 जीबी डाटा एक्सेस
सस्ते रीचार्ज प्लान के मामले में सरकारी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी का कोई मुकाबला नहीं है। कंपनी ने अपने प्रीपेड रीचार्ज प्लान की लिस्ट में कई सस्ते रीचार्ज प्लान्स को शामिल किया हुआ है। आज हम आपको बीएसएनएल के 30 रुपये से कम के एक ऐसे रीचार्ज प्लान की जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें आपको कॉलिंग से लेकर डाटा और SMS संबंधी सभी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

बीएसएनएल के मुकाबले दूसरी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों की बात की जाए, तो Airtel, Jio और Vi जैसी कंपनियां अब 100 रुपये से कम के रीचार्ज में Sms बेनेफिट तक प्रदान नहीं करती। SMS के लिए या तो आपको अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा या फिर 100 रुपये से ज्यादा का रीचार्ज प्लान लेना होगा। लेकिन बीएसएनल इसी के विपरित अपने सस्ते से सस्ते रीचार्ज में आपको ढेरों एसएमएस की सुविधा प्रदान करती है।

BSNL के जिस रीचार्ज प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, उसकी कीमत मात्र 29 रुपये हैं। इस कीमत में बीएसएनएल कंपनी अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करती है, जिसमें आप घरेलु व नेशनल कॉल का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, इंटरनेट की जरूरत को पूरा करने के लिए ग्राहकों को इसमें 1 जीबी डाटा का एक्सेस दिया जाता है।

यही नहीं, प्लान के तहत कंपनी 300 फ्री एसएमएस की सुविधा प्रदान करती है।
Advertisement

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस इस प्लान की वैलिडिटी 5 दिन तक की है, जिसका मतलब यह है कि इस प्लान के तहत मिलने वाले सभी बेनेफिट्स केवल 5 दिन तक के लिए ही मान्य होंगे।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.