BSNL 27 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल और 1 जीबी डेटा

Jio, Airtel और Vodafone जैसी कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से BSNL ने नया पैक लॉन्च किया है जिसमें ग्राहक को 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2018 13:59 IST
ख़ास बातें
  • इस प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलेगी
  • यूज़र 300 एसएमएस भी भेज पाएंगे
  • BSNL के नए रीचार्ज पैक की वैधता 7 दिनों की है
सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) द्वारा अपने सब्सक्राइबर के लिए मात्र 27 रुपये में नया डेटा और वॉयस कॉलिंग प्रीपेड पैक लॉन्च किए जाने की खबर है। Jio, Airtel और Vodafone जैसी कंपनियों को चुनौती देने के मकसद से BSNL ने नया पैक लॉन्च किया है जिसमें ग्राहक को 1 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलेगी। गौर करने वाली बात है कि इस कंपनी ने डेटा और वॉयस कॉलिंग सुविधा वाले 75 रुपये व 171 रुपये के प्लान भी पेश किए थे।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL का नया रीचार्ज पैक 27 रुपये का है। इसकी वैधता 7 दिनों की है। इस दौरान इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। इस प्रीपेड स्पेशल टैरिफ वाउचर में अनलिमिटेड वॉयस कॉल की भी सुविधा मिलेगी। यूज़र 300 एसएमएस भी भेज पाएंगे। बता दें कि इस रीचार्ज पैक के साथ मिलने वाली अनलिमिटेड कॉल की सुविधा वाकई में अनलिमिटेड है। गौर करने वाली बात है कि बीएसएनएल का नया प्लान देशभर में 6 अगस्त से उपलब्ध होगा। BSNL ने सभी सर्कल अथॉरिटी को निर्देश दिया है कि इस प्लान को हर सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध कराया जाए। हालांकि, वॉयस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली व मुंबई सर्कल नहीं मिलेगी।

गौर करने वाली बात है कि मार्केट में 50 रुपये से कम में 1 जीबी डेटा वाले प्लान बेहद ही कम हैं। बीएसएनएल के 27 रुपये वाले प्लान के जवाब में Jio का रीचार्ज पैक 52 रुपये का है। Reliance Jio के इस पैक में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 1.05 जीबी डेटा, मुफ्त 70 एसएमएस और 7 दिन की वैलिडिटी मिलती है। Reliance Jio के पास एक 49 रुपये वाला पैक भी है जिसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। 50 एसएमएस मिलते हैं और जियो ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। हालांकि, यह पैक सिर्फ Jio Phone यूज़र के लिए है।

Airtel के पास भी BSNL को चुनौती देने वाला प्लान है। यह पैक 47 रुपये का है। इसमें 150 मिनट लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलते हैं। इसके अलावा 500 एमबी डेटा और 50 एसएमएस भेजने की सुविधा मिलती है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Telecom, BSNL Prepaid, Prepaid, Best Prepaid Plans, BSNL STV 27, BSNL 27

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  4. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  10. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.