BSNL ने लॉन्च किया 269 रुपये का रीचार्ज पैक, जानें खासियतें

BSNL ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। जानें इसके बारे में।

BSNL ने लॉन्च किया 269 रुपये का रीचार्ज पैक, जानें खासियतें

BSNL ने लॉन्च किया 269 रुपये का रीचार्ज पैक, जानें खासियतें

ख़ास बातें
  • Republic Day 2019 के मौके पर BSNL ने लॉन्च किया नया प्लान
  • 2.6 जीबी डेटा मिलेगा बीएसएनएल के नए प्लान के साथ
  • 26 दिनों की वैधता के साथ आएगा BSNL का नया रीचार्ज प्लान
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने रिपब्लिक डे 2019 (Republic Day 2019) के खास मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक नया रीचार्ज पैक लॉन्च किया है। बीएसएनएल के नए प्लान की कीमत 269 रुपये और इसकी वैधता 26 दिनों की है। BSNL का 269 रुपये वाला प्लान 2.6 जीबी डेटा के साथ आएगा। आइए अब आपको BSNL के इस नए प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

BSNL का 269 रुपये वाला प्लान 2,600 मिनट के टॉकटाइम और 260 फ्री एसएमएस के साथ आ रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल द्वारा यह प्लान सीमित समय के लिए उतारा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि यह प्लान 26 जनवरी से 31 जनवरी तक ही उपलब्ध होगा। BSNL का नया प्लान देशभर में उपलब्ध होगा। बीएसएनएल यूजर्स को रीचार्ज पैक के साथ 2.6 जीबी डेटा भी दिया जा रहा है। यह प्लान कल यानी 26 जनवरी से उपलब्ध होगा।

कुछ दिनों पहले BSNL ने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड पैक में कुछ बदलाव किए थे। इस पैक को प्रीपेड ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा देने के लिए लाया गया था। अब बीएसएनएल के इस रीचार्ज पैक की वैधता 24 दिनों की हो गई है। याद रहे कि BSNL के 99 रुपये वाले रीचार्ज पैक को 26 दिनों की वैधता के साथ पेश किया गया था। BSNL ने सिम रिप्लेसमेंट चार्ज को 10 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये करने का फैसला किया है।

BSNL ने हाल ही में 899 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज पैक पेश किया था। यह 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। जानकारी मिली है कि नए रीचार्ज पैक को चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। इसमें यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। इस तरह से बीएसएनएस सब्सक्राइबर को इस्तेमाल के लिए कुल 270 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL के नए 899 रुपये वाले रीचार्ज पैक में यूज़र को प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल (मुंबई और दिल्ली सर्कल को छोड़कर) और प्रतिदिन 50 एसएमएस मिलेगा। BSNL ने Jio GigaFiber सर्विस से मुकाबले के लिए Bharat Fiber ब्रॉडबैंड सर्विस को हाल ही में लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Republic Day 2019, BSNL Prepaid Packs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »