Rs 300 से भी कम के रीचार्ज में 60 दिन तक पाएं डेली 2GB डाटा और कई सारे बेनेफिट्स

Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसमें आपको पहले मैक्सिमम 24 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती थी। लेकिन BSNL कंपनी आपको इस कीमत में पूरे 60 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है।

Rs 300 से भी कम के रीचार्ज में 60 दिन तक पाएं डेली 2GB डाटा और कई सारे बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • BSNL के इस पैक में मिलेगी अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग
  • बीएसएनएल के रीचार्ज में 60 दिन की वैलिडिटी मौजूद है
  • साथ ही इस प्लान के तहत आप डेली 100 एसएमएस भी भेज सकेंगे
विज्ञापन
Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने कई प्रीपेड रीचार्ज प्लान को महंगा कर दिया है। वहीं, इसके विपरित BSNL कंपनी के पोर्टफॉलियो में अब भी कई ऐसे सस्ते रीचार्ज प्लान शामिल हैं, जिनकी कीमत और बेनेफिट्स सुन आप तुरंत BSNL टेलीकॉम कंपनी में स्विच करने का मन बना लेंगे। डेली 2 जीबी डाटा वाला प्रीपेड रीचार्ज प्लान हर टेलीकॉम कंपनी का फेमस प्लान होता है, ऐसे में ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए हम बीएसएनएल का एक ऐसा सस्ता रीचार्ज प्लान ढूंढकर लेकर आए हैं, जिसमें आपको कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट प्राप्त हो सके। केवल बेनेफिट्स ही नहीं बल्कि यह प्लान वैलिडिटी के मामले में भी आपका दिल खुश कर देगा।

BSNL के इस रीचार्ज प्लान की कीमत महज 249 रुपये है। इस कीमत में यदि Airtel, Jio और Vi जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान की बात करें, तो इसमें आपको पहले मैक्सिमम 24 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती थी। लेकिन अब जियो ने इस प्लान की वैलिडिटी घटाकर 23 दिन की ही कर दी है। लेकिन BSNL कंपनी आपको इस कीमत में पूरे 60 दिन तक की वैलिडिटी प्रदान करती है।

वैलिडिटी के अलावा, इस प्लान में आपको डेली 2GB हाई-स्पीड डाटा का एक्सेस प्राप्त होता है। डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। इसके अलावा, प्लान में अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग सुविधा शामिल है। साथ ही इस प्लान के तहत आप डेली 100 एसएमएस भी भेज सकेंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 249 recharge plan, BSNL daily 2GB data plan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »