BSNL के इस प्लान में आपको मिलेगा 75 जीबी डेटा

BSNL ने अपने 241 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में अब यूजर्स को 10 गुना अधिक डेटा मिलेगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 सितंबर 2018 18:00 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 241 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 10 गुना अधिक डेटा
  • 30 दिनों की वैधता के साथ आता है बीएसएनएल का यह प्लान
  • BSNL के 27 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगा 1.5 जीबी डेटा
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने 241 रुपये वाले प्लान में बदलाव किया है। बीएसएनएल के इस प्लान में अब यूजर्स को 10 गुना अधिक डेटा मिलेगा। 241 रुपये के रीचार्ज पर अब BSNL यूजर्स को प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलेगा। BSNL के इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है, इसका मतलब यूजर्स को अब कुल 75 जीबी डेटा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यह नया प्लान अभी सिर्फ केरल सर्कल के लिए ही है। टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, बीएसएनएल के 241 रुपये वाले रीचार्ज पैक का लाभ केवल 10 सितंबर 2018 से 5 दिसंबर 2018 तक ही मिलेगा। याद करा दें कि 241 रुपये वाले प्लान को जून में अपडेट किया गया था। इस प्लान में पहले 7 जीबी डेटा दिया जाता, इस प्लान की वैधता 30 दिनों की है।

BSNL के पास इस प्लान से मिलता जुलता एक अन्य प्लान भी मौजूद है। बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 198 रुपये है। इस रीचार्ज पैक में यूजर्स को प्रतिदिन 2.5 जीबी डेटा मिलता है, इस प्लान की वैधता 28 दिन की है। इस प्लान में कुल 70 जीबी डेटा दिया जाता है। BSNL के प्रतिद्धंदी कंपनी Reliance Jio के पास भी 198 रुपये वाला प्लान मौजूद है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 2 जीबी 4 जी डेटा प्रतिदिन दिया जाता है।
Advertisement

इस प्लान की वैधता 28 दिन है। इसका मतलब यह हुआ है कि इस प्लान के तहत कुल 56 जीबी डेटा मिलता है। डेटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस प्रतिदिन और जियो सब्सिक्रिप्शन मिलता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि BSNL ने अपने 27 रुपये वाले रीचार्ज प्लान को भी अपडेट किया है। अब इस प्लान के तहत यूजर्स को तीन दिनों के लिए 1.5 जीबी 2जी/3जी डेटा मिलेगा। इससे पहले इस प्लान के तहत सात दिनों के लिए 1 जीबी डेटा मिलता था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.