Jio, Airtel को चुनौती! BSNL 365 दिनों वाले प्लान में अब 425 दिनों तक देगा कॉलिंग, डाटा

इस रिचार्ज प्लान को सबसे पहले TelecomTalk ने रिपोर्ट किया था।

Jio, Airtel को चुनौती! BSNL 365 दिनों वाले प्लान में अब 425 दिनों तक देगा कॉलिंग, डाटा

2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान जो 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता था, अब 425 दिनों के लिए वैलिड होगा।

ख़ास बातें
  • 2,399 रुपये के रिचार्ज प्लान पर यह ऑफर दिया गया है
  • यूजर्स को 365 की जगह अब 425 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी
  • यह ऑफर जून महीने तक वैलिड है
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स से बाकी टेलिकॉम कंपनियों को तगड़ी चुनौती पेश करती है। हाल ही में उसने अपने एनुअल प्रीपेड रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी को बढ़ाने की शुरुआत की है। कंपनी अपने एक साल के प्रीपेड रिचार्ज पर डेटा, कॉल्‍स और SMS की पेशकश करती है। अब यूजर्स को इन सालाना रिचार्ज पर 60 दिनों की एडिशनल वैलिडिटी दी जाएगी। कंपनी अपने कई रिचार्ज पर ऐसी पेशकश करती रहती है। मौजूदा ऑफर जून महीने तक वैलिड है और जिन कस्‍टमर्स ने हाल ही में प्रीपेड रिचार्ज का ऑप्‍शन चुना है, वो भी बीएसएनएल की एक्‍टेंडेट वैलिडिटी ऑफर का लाभ उठा सकेंगे। 

BSNL की वेबसाइट पर लिस्‍ट की गई डिटेल्‍स के अनुसार 2,399 रुपये का रिचार्ज प्लान जो 365 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करता था, अब 425 दिनों के लिए वैलिड होगा। इस रिचार्ज के साथ अब यूजर्स 425 दिनों तक डेटा, मैसेजिंग और कॉलिंग के फायदे उठा सकेंगे। इस रिचार्ज प्लान को सबसे पहले  TelecomTalk ने रिपोर्ट किया था। इस रिचार्ज का फायदा वो कस्‍टमर उठा सकते हैं जिन्होंने 1 अप्रैल से 29 जून के बीच सालाना रिचार्ज का विकल्‍प चुना है। 

इस रिचार्ज प्लान के तहत कस्‍टमर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग, दिल्‍ली और मुंबई में MTNL के नेटवर्क पर नेशनल रोमिंग का एक्‍सेस मिलता है। साथ ही रोजाना 2जीबी डेटा, रोजाना 100 एसएमएस के फायदे ऑफर किए जाते हैं। कंपनी ने इस साल जनवरी में 2,399 रुपये के इस रिचार्ज प्‍लान को कुछ समय के लिए 90 दिनों की अतिरिक्‍त वैलिडिटी के साथ भी अपडेट किया था।  

कॉलिंग और डेटा के फायदों के अलावा बीएसएनएल के 2,399 रुपये के रिचार्ज प्लान में पर्सनल रिंग बैक टोन (PRBT) फीचर मिलता है, जिसमें 30 दिनों तक अनलिमिटेड सॉन्‍ग बदले जा सकते हैं। इसके अलावा कस्‍टमर्स को 30 दिनों के लिए Eros Now का एक्‍सेस भी मिलता है।  

गौरतलब है कि बीएसएनएल अभी भी देशभर में अपने 4G नेटवर्क को रोलआउट कर रही है और यह प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है। दूसरी ओर, सरकार को उम्‍मीद है कि अगले कुछ महीनों में देश में 5जी सेवाओं की शुरुआत हो जाएगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  4. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  6. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »