BSNL के इस प्लान में 365 दिनों तक रिचार्ज की छुट्टी, पूरे साल अनलिमिटेड कॉलिंग और 600GB डेटा

BSNL के इस 1,999 रुपये प्लान में कुल 600GB डेटा दिया जा रहा है, जो सालभर के लिए पर्याप्त माना जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जून 2025 22:54 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के इस 1,999 रुपये प्लान में कुल 600GB डेटा दिया जा रहा है
  • रोजाना 100 SMS फ्री मिलेंगे
  • हाई-स्पीड कोटा खत्म होने के बाद स्पीड 40 Kbps हो जाएगी

BSNL के Rs 1,999 प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है

Photo Credit: BSNL

अगर आप हर महीने रिचार्ज की झंझट से परेशान हैं और एक ऐसा प्लान ढूंढ रहे हैं जो एक बार में सालभर की वैलिडिटी दे दे, तो BSNL का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपकी जरूरतों के बिल्कुल करीब हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, यानी एक बार रिचार्ज करने के बाद पूरे साल तक बार-बार रिचार्ज की जरूरत नहीं पड़ती। इस ऑफर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और भारी भरकम डेटा पैक शामिल है। खास बात यह है कि ये प्लान उन यूजर्स के लिए भी फायदेमंद है जो प्राइमरी सिम के तौर पर BSNL का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भरपूर कॉलिंग और डेटा चाहिए।

BSNL के इस 1,999 रुपये प्लान में कुल 600GB डेटा दिया जा रहा है, जो सालभर के लिए पर्याप्त माना जा सकता है। डेटा खत्म होने के बाद भी यूजर को कनेक्टिविटी मिलती रहती है, हालांकि स्पीड घटकर 40 Kbps हो जाती है। यानी इंटरनेट पूरी तरह से बंद नहीं होता और बेसिक यूसेज जैसे मैसेजिंग या UPI चलाना जारी रह सकता है। प्लान की यह सुविधा खासतौर पर उन इलाकों में काम की है जहां यूजर के पास वाई-फाई या कोई दूसरा इंटरनेट विकल्प सीमित होता है।

कॉलिंग की बात करें तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही है, जो पूरे साल बिना किसी डेली या मंथली लिमिट के इस्तेमाल की जा सकती है। इसके अलावा यूजर्स को रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है, जो सरकारी या बैंकिंग अलर्ट, OTP, या पर्सनल मैसेजिंग के लिए काफी होता है।

इस प्लान में BSNL कुछ एडिशनल बेनिफिट्स भी देता है, जैसे कि फ्री कॉलर ट्यून सर्विस और Zing ऐप का एक्सेस। हालांकि, इन फीचर्स का उपयोग सीमित यूजर्स ही करते हैं, लेकिन कुल मिलाकर यह प्लान उन लोगों के लिए काफी सॉलिड डील है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी और सभी जरूरी सुविधाएं चाहते हैं। खासकर सेकेंडरी सिम रखने वालों या ग्रामीण क्षेत्रों के यूजर्स के लिए ये प्लान बेस्ट वैल्यू देने वाला ऑप्शन है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  5. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  6. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  8. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  9. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  10. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.