BSNL का 184 रुपये का रीचार्ज प्लान Jio, Airtel और Vi के प्लान्स को देता है कड़ी टक्कर

BSNL कंपनी डेली 1 जीबी डाटा से लैस 28 दिन की वैलिडिटी प्लान ग्राहकों को 184 रुपये में मुहैया कराती है। वहीं, इस बेनेफिट्स से लैस jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) कंपनियों के प्लान की कीमत काफी ज्यादा है।

BSNL का 184 रुपये का रीचार्ज प्लान Jio, Airtel और Vi के प्लान्स को देता है कड़ी टक्कर
ख़ास बातें
  • BSNL के प्लान में मिलता है डेली 1 जीबी डाटा
  • तीनों कंपनियों के प्लान में मिलती है अनलिमिटिड कॉलिंग
  • इस श्रेणी में सबसे महंगा प्लान Vi कंपनी का है
विज्ञापन
भारतीय टेलीकॉम सेक्टर में गिनी-चुनी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का बोलबाला है, जिसमें Jio, Airtel और Vi (Vodafone Idea) शामिल हैं। इनके साथ राज्य के स्वामित्व वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निगम लिमिटिड (BSNL) भी विभिन्न प्रकार के प्लान्स लेकर आती है, यह सभी प्लान कीमत और खूबियां के आधार पर प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों का कड़ी टक्कर देते हैं। भले ही बीएसएनएल कंपनी यूज़र्स को कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा टेलीकॉम बेनेफिट्स प्रदान करती हो, लेकिन हम यूज़र्स को सलाह देंगे कि वह अपने क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर ही अपना नेटवर्क का चुनाव करें।  

BSNL कंपनी डेली 1 जीबी डाटा से लैस 28 दिन की वैलिडिटी प्लान ग्राहकों को 184 रुपये में मुहैया कराती है। वहीं, इस बेनेफिट्स से लैस io, Airtel और Vi (Vodafone Idea) कंपनियों के प्लान की कीमत काफी ज्यादा है।
 

BSNL Rs 184 prepaid recharge plan

BSNL कंपनी अपने 184 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल प्रदान करती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है वो भी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ। इस 185 रुपये के रीचार्ज प्लान पर Lystn podcast की सर्विस 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होती है।
 

Airtel Rs 265 prepaid recharge plan

एयरटेल कंपनी इस तरह के बेनेफिट्स से लैस वाला प्लान 265 रुपये में लेकर आती है। इस प्लान में आपको पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के हिसाब से डेली 1 जीबी डाटा, अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्रदान करती है। इसमें फ्री Wynk Music और Hellotunes की सर्विस भी शामिल है।
 

Jio Rs 209 prepaid recharge plan

जियों कंपनी के प्लान की कीमत 209 रुपये है। इस प्लान में यूज़र्स को डेली 1 जीबी डाटा 28 दिन तक की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होता है। इसके अलावा, प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी शामिल है। इस प्लान में Jio Apps कॉम्प्लिमेंट्री मिलती है।
 

Vi Rs 269 prepaid recharge plan

इस श्रेणी में सबसे महंगा प्लान वीआई कंपनी का है, जिसकी कीमत 269 रुपये है। हालांकि, इस कीमत में मिलने वाले बेनेफिट्स बाकि कंपनियों के प्लान के समान ही हैं। अन्य बेनेफिट्स के रूप में वीआई के प्लान में Vi Movies & TV Basic का एक्सेस मिलता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »