BSNL ने इस प्लान की वैधता 65 दिन घटाई

BSNL के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान का नाम Marutham है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। कंपनी इस पैक के लॉन्च होने के बाद से ही इसकी उपलब्धता की समय सीमा लगातार बढ़ाए जा रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 जनवरी 2020 09:32 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के 1,188 रुपये के प्लान में 5 जीबी डाटा मिलता है
  • इस पैक की कुल वैधता पहले 365 दिन थी
  • बीएसएनएल Marutham प्लान में प्रति दिन 250 मुफ्त कॉलिंग मिनट मिलते हैं

BSNL ने अपने 1,188 रुपये के प्लान की वैधता को 65 दिन घटा दिया है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 1,188 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया है। इस प्रीपेड पैक में पहले 365 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसे अब 65 दिन कम कर 300 दिन कर दिया है।  मारुथम के नाम से आने वाले इस रीचार्ज पैक की कीमत 1,188 रुपये है और इस पैक को पहले 21 जनवरी तक पेश किया गया था। बाद में इस पैक की उपलब्धता को 31 मार्च कर  दिया गया था। प्रीपेड प्लान को जुलाई 2019 में लॉन्च करने के बाद से बीएसएनएल इस प्रीपेड की उपलब्धता को लगातार बढ़ाता जा रहा है। यह प्लान पहले अक्टूबर 2019 तक वैलिड था। जिसके बाद इसे पहले जनवरी महीने तक बढ़ाया गया और अब यह 31 मार्च तक उपलब्ध है।

BSNL की तमिलनाडु वेबसाइट पर 1,188 रुपये का यह प्रीपेड प्लान 300 दिनों की वैधता के साथ लिस्ट किया गया है। यह पहले के मुकाबले 65 दिन कम वैधता है। इस लिस्टिंग में इस प्लान को अभी भी प्रोमोशनल प्लान के तौर पर लिस्ट किया गया है और इसकी उपलब्धता 31 मार्च 2020 तक दर्शाई गई है।.
 2019
बीएसएनएल के 1,188 रुपये के प्रीपेड प्लान को शुरुआत में 23 अक्टूबर 2019 तक पेश किया था। बाद में कंपनी ने इसमें 90 दिनों की उपलब्धता को जोड़ा और इस पैक को 21 जनवरी 2020 तक आगे बढ़ा दिया था। प्लान को पहले 345 दिन की वैधता के साथ लॉन्च  किया गया था और नवंबर महीने में इस प्लान की कुल वैधता में 20 अतिरिक्त दिन जोड़े गए थे।

वैधता में बदलाव के अलावा लिस्टिंग में यह प्लान पहले जैसे फायदो के साथ ही लिस्ट किया गया है। BSNL Marutham प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 250 मिनट प्रति दिन मुफ्त वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलता है। इसमें कुल 5 जीबी डेटा और 1,200 फ्री एसएमएस मिलते हैं। यह प्रीपेड प्लान नए और मौजूदा दोनों यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि इसे केवल चेन्नई और तमिलनाडु सर्कल में पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.