• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के 108 रुपये के रीचार्ज में मिलेगा डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, वो भी 60 दिनों तक...

BSNL के 108 रुपये के रीचार्ज में मिलेगा डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, वो भी 60 दिनों तक...

BSNL का यह प्लान 60 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें आपको डेली डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट प्राप्त होते हैं। वहीं, इस प्लान की कीमत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों Jio, Airtel व Vi के मुकाबले बेहद ही किफायती है।

BSNL के 108 रुपये के रीचार्ज में मिलेगा डेली 1GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, वो भी 60 दिनों तक...
ख़ास बातें
  • 108 रुपये के प्रीपेड प्लान में मिलता है डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा
  • डेली डाटा कोटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है
  • प्लान में शामिल है कुल मिलाकर 500 SMS मुफ्त
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ज्यादातर प्लान रिचार्ज प्लान अपनी प्रतिस्पर्धी कंपनियों Jio, Airtel व Vi के मुकाबले सस्ते और लम्बी वैधता वाले हैं। आज हम आपके लिए बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान ढूंढकर लेकर आए हैं। यह प्लान 60 दिन तक की वैधता के साथ आता है, जिसमें आपको डेली डाटा और कॉलिंग जैसे बेनेफिट प्राप्त होते हैं। वहीं, इस प्लान की कीमत दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले बेहद ही किफायती है, इस प्लान कीमत महज 108 रुपये है। जियो, एयरटेल व वीआई (वोडाफोन आइडिया) इतनी कीमत में डेली डाटा जैसे बेनेफिट वाला कोई प्लान पेश नहीं करते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं इस प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स पर।

BSNL के 108 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होती है, जिसमें दिल्ली व मुंबई MTNL नेटवर्क शामिल है। अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा, यह प्लान अनलिमिडेट डाटा बेनेफिट भी प्रदान करता है। हालांकि 1GB डाटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps हो जाती है। इसका मतलब है कि 108 रुपये के प्लान में आप प्रतिदिन 1 जीबी हाई-स्पीड डेटा का ही इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में आपको, कुल मिलाकर 500 एसएमएस की सुविधा मुफ्त प्राप्त होती है।  

आपको बता दें, पहले यह प्लान 28 दिनों तक की वैधता के साथ आता था, लेकिन टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पधा को देखते हुए कंपनी ने अपने इस प्रीपेड प्लान की वैधता 28 दिन से बढ़ाकर 60 दिन कर दी गई।

बीएसएनएल के इस प्लान की तुलना यदि दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के प्लान से करें, तो Jio इस कीमत के आसपास 125 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेकर आती है, जिसमें आपको महज 28 दिन की वैधता मिलती है। 28 दिन की वैधता के साथ आपको डेली 0.5GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग व कुल 300 एसएमएस फ्री मिलते हैं। वहीं, Airtel 129 रुपये के प्रीपेड प्लान में 1 जीबी डेटा 24 दिन की वैधता के साथ प्रदान करती है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग व 300 एसएमएस फ्री हैं। Vi भी 129 रुपये का प्लान लाती है, जिसमें 24 दिन की वैधता के साथ डेली 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग व 300 एसएमएस फ्री हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »