BSNL अपनी इस सेवा से देगी WhatsApp और Facebook Messenger को चुनौती!

VoWi-Fi सेवा की मदद से BSNL यूजर्स बिना मोबाइल सिगनल भी वॉयस कॉल सपोर्ट पाएंगे। आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनी इस सेवा को हर सर्कल में उपलब्ध करा देगी।

BSNL अपनी इस सेवा से देगी WhatsApp और Facebook Messenger को चुनौती!
ख़ास बातें
  • BSNL यूजर्स बिना मोबाइल सिगनल भी वॉयस कॉल सपोर्ट पाएंगे
  • Reliance Jio द्वारा अपनी VoWi-Fi सेवा की टेस्टिंग करने की खबर मिली थी
  • Truecaller की वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा पहले ही शुरू
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपनी वॉयस ओवर वाई-फाई (VoWi-Fi) सर्विस की एडवांस टेस्टिंग कर रही है। इस सर्विस के आ जाने के बाद यह सरकारी कंपनी WhatsApp और Facebook Messenger जैसे ऐप को मजबूत चुनौती देगी। इन प्लेटफॉर्म पर वाई-फाई या मोबाइल डेटा इस्तेमाल करके वॉयस कॉल करना संभव होता है। जानकारी मिली है कि टेलीकॉम कंपनी फिलहाल अपनी वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा की टेस्टिंग चुनिंदा सर्कल में कर रही है। कंपनी का लक्ष्य टियर 2 और टियर 3 शहरों में वॉयस कॉलिंग सपोर्ट देना है। खासकर उन इलाकों में जहां सेल्युलर नेटवर्क सीमित है। ऐसा नहीं है कि BSNL अकेली टेलीकॉम कंपनी है जो वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा की टेस्टिंग कर रही है। Bharti Airtel और Reliance Jio द्वारा भी इसकी एडवांस टेस्टिंग की जानकारी सामने आ चुकी है।

VoWi-Fi सेवा की मदद से BSNL यूजर्स बिना मोबाइल सिगनल भी वॉयस कॉल सपोर्ट पाएंगे। आने वाले समय में टेलीकॉम कंपनी इस सेवा को हर सर्कल में उपलब्ध करा देगी। शुरुआत में यह सेवा उन इलाकों तक ही सीमित होगी जहां मोबाइल नेटवर्क दुरुस्त नहीं है। Hindu Business Line ने यह जानकारी अपनी रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से दी है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि वीओवाई-फाई सेवा पेश करने के साथ ही BSNL और मजबूती से WhatsApp व Facebook Messenger जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म को चुनौती देगी। इन प्लेटफॉर्म पर सेल्युलर नेटवर्क की जगह इंटरनेट के ज़रिए वॉयस कॉल करने की सुविधा मिलती है। Truecaller ने भी हाल ही में भारत में अपनी वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल सेवा का आगाज़ किया था।

बीते साल Reliance Jio द्वारा अपनी VoWi-Fi सेवा की टेस्टिंग करने की खबर मिली थी। पता चला था कि कंपनी आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के इलाकों में इसकी टेस्टिंग कर रही है। स्क्रीनशॉट से पता चला था कि शुरुआत में यह सेवा जियो टू जियो कम्युनिकेशन्स के लिए उपलब्ध होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, Bharat Sanchar Nigam Limited

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »