BSNL ने लॉन्च किया नया 'किफायती' ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेंगे ये फायदे

BSNL फाइबर बेसिक प्लस प्लान प्रति महीना 599 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें ग्राहकों को 3300 जीबी तक 60Mbps की स्पीड प्राप्त होगी। वहीं, जैसे ही डेटा लिमिट खत्म होती है ये डेट स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 17:10 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने कथित रूप से पेश किया है 599 रुपये का नया ब्रॉडबैंड प्लान
  • इस प्लान की शुरुआत 14 नवंबर से हो सकती है
  • 499 रुपये के प्लान को सभी सर्कल्स में कर दिया गया है उपलब्ध

BSNL के सभी नए व पुराने ग्राहकों को उपलब्ध होंगे यह प्लान

BSNL ने 599 रुपये वाला नया फाइबर बेसिक प्लस ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है, जिसकी जानकारी लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई है। इस प्लान में 60Mbps तक की स्पीड में प्रति महीना 3300 जीबी तक का डेटा मिलता है। बीएसएनएल के फाइबर बेसिक प्लस प्लान अंडमान निकोबार छोड़कर पूरे देश में उपलब्ध है, जां-जहां फाइबर-टू-होम (FTTH) उपलब्ध है। इस प्लान के तहत ग्राहक अनलिमिटेड किसी भी नेटवर्क पर लोकल टू एसटीडी कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा, बीएसएनएल ने 499 रुपये के फाइबर बेसिक प्लान का विस्तार अन्य सर्कल्स में भी कर दिया है।

BSNL के नए प्लान की जानकारी Kerala Telecom Info द्वारा दी गई है। हालांकि, यह लेटेस्ट प्लान बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं हुआ है। फाइबर बेसिक प्लस प्लान प्रति महीना 599 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें ग्राहकों को 3300 जीबी तक 60Mbps की स्पीड प्राप्त होगी। वहीं, जैसे ही डेटा लिमिट खत्म होती है ये डेट स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। यह प्लान देश में सभी नए व पुराने ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।

ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नई फाइबर बेसिक प्लस प्लान लॉन्ग-टर्म पैकेज के रूप में उपलब्ध नहीं होगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको मंथली ऑफर का ही उपयोग करना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, फाइबर प्लस प्लान 14 नवंबर से उपलब्ध होगी।

इसके अलावा, बीएसएनएल का 499 रुपये का फाइबर बेसिक प्लान देश के अन्य सर्कल्स में भी उपलब्ध करा दिया गया है, केवल अंडमान-निकोबार द्वीप छोड़कर। पहले यह प्लान केवल सीमित शहरों में ही उपलब्ध था। रिपोर्ट के अनुसार, यह प्लान भी सभी नए व पुराने बीएसएनएल ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। इस प्लान में 3300 जीबी डेटा 30Mbps स्पीड में प्राप्त होता है, लिमिट खत्म होने के बाद यह स्पीड घटकर 2Mbps हो जाएगी। हालांकि, 499 रुपये की कीमत केवल पहले छह महीने ही लागू रहेगी। रिपोर्ट में बताया गया है कि इसके बाद ग्राहक अपने आप 599 रुपये वाले फाइबर बेसिक प्लस प्लान में शिफ्ट हो जाएंगे। ग्राहकों को इसकी जानकारी पहले ही दे दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.