BSNL 78 रुपये में दे रही है हर दिन 2 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल

दुर्गा पूजा, दशहरा 2018 और दिवाली 2018 के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने STV 78 प्रीपेड पैक को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2018 18:52 IST
ख़ास बातें
  • 15 अक्टूबर से रीचार्ज के लिए उपलब्ध है BSNL का यह प्लान
  • 10 दिनों की वैधता के साथ आता है BSNL का 78 रुपये वाला प्लान
  • 78 रुपये के रीचार्ज में हर दिन मिलेगा 2 जीबी हाई स्पीड डेटा
अक्टूबर माह से फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने लगती है। दुर्गा पूजा, दशहरा 2018 और दिवाली 2018 के मौके पर सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) ने STV 78 प्रीपेड पैक को लॉन्च कर दिया है। 78 रुपये का रीचार्ज करने पर अनलिमिटेड डेटा, अनलिमिटेड वॉयस और अनलिमिटेड वीडियो कॉलिंग की सुविधा मिलती है। रीचार्ज पैक की वैधता 10 दिन है। बीएसएनएल का यह रीचार्ज पैक 15 अक्टूबर से सभी सर्किल में उपलब्ध है। 78 रुपये के रीचार्ज पर रोजाना अनलिमिटेड डेटा दिया जाएगा। शुरुआती 2 जीबी तक हाई स्पीड डेटा मिलेगा, इस लिमिट के बाद स्पीड घटकर 80Kbps रह जाएगी लेकिन डेटा मिलता रहेगा। कंपनी सिर्फ केरल में 4जी सर्विस मुहैया कराती है, वही अन्य सर्किल में अब भी 3जी कनेक्टिविटी मौजूद है।

इसके अलावा प्रतिदिन वॉयस और वीडियो कॉल के लिए सीमा निर्धारित नहीं की गई है। बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के कंपनी अनलिमिटेड नेशनल रोमिंग की भी सुविधा दे रही है। BSNL ने पिछले महीने दावा किया था कि भारत में 100 मिलियन से ज्यादा उपभोक्ता कंपनी से जुड़े हुए हैं। Reliance Jio के पास 52 रुपये वाला प्लान मौजूद है। रिलायंस जियो का यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, 70 एसएमएस और जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है। इस प्लान में कुल 1.05 जीबी 4 जी डेटा मिलता है।

इस महीने के शुरुआत में बीएसएनएल ने 9 रुपये और 29 रुपये वाले रीचार्ज पैक को अपडेट किया था। 9 रुपये के रीचार्ज पर अब कुल 100एमबील डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा मिलती है। यह प्लान एक दिन की वैधता के साथ आता है। 29 रुपये के रीचार्ज पर 1जीबी डेटा, 300 एसएमएस दिए जाते हैं। प्लान की वैधता 7 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, Reliance Jio
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.