BSNL का यह प्रीपेड प्लान अब 12 दिसंबर तक उपलब्ध, हर दिन मिलेगा 1 जीबी डेटा

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने अपने एक प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को तो बढ़ाया ही लेकिन साथ ही अब इस प्लान के साथ अधिक डेटा भी मिल रहा है, जानें।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 अक्टूबर 2019 12:24 IST
ख़ास बातें
  • बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ मिलेंगे 500 एसएमएस भी
  • BSNL 108 Prepaid Plan के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग भी
  • 0.5 जीबी डेटा के बजाय अब हर दिन 1 जीबी डेटा

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान अब 12 दिसंबर तक उपलब्ध

BSNL Rs. 108 Prepaid Plan: बीएसएनएल ने अपने 108 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की उपलब्धता को बढ़ा दिया है। याद करा दें कि जुलाई में 108 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan को 90 दिनों के प्रमोशनल ऑफर के तौर पर उतारा गया था और अब इस प्लान की उपलब्धता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है। बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग बेनिफिट के साथ 28 दिनों के लिए डेटा भी दिया जाता है। इतना ही नहीं, 108 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान के साथ 500 एसएमएस भी दिए जाते हैं।

इस सप्ताह के शुरुआत में भारत संचार निगम लिमिटेड ने 1,188 रुपये वाले Marutham Prepaid Plan की उपलब्धता को 21 जनवरी 2020 तक बढ़ा दिया था। बीएसएनएल की चेन्नई साइट पर लिस्टिंग के अनुसार, 108 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान जिसे 90 दिनों की उपलब्धता ( 30 जुलाई से 27 अक्टूबर) के साथ उतारा गया था लेकिन अब इस प्लान की वैधता को 12 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
Advertisement

108 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ मुंबई और दिल्ली सर्किल को छोड़कर होम नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोमिंग कॉल और 28 दिनों की वैधता के साथ 500 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस BSNL Prepaid Plan के साथ पहले प्रतिदिन 0.5 जीबी डेटा मिलता था लेकिन अब लिस्टिंग से इस बात का पता चला है कि यह प्लान हर दिन 1 जीबी डेटा के साथ आ रहा है।

BSNL ने फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया है कि आखिर कौन-कौन से सर्किल में 108 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan की उपलब्धता को बढ़ाया गया है। हालांकि, बीएसएनएल टेलीसर्विसेज की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह बीएसएनएल प्रीपेड प्लान देशभर में 24 अक्टूबर 2019 से केवल नए ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  3. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  7. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  8. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  10. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.