BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ और भी बहुत कुछ

BSNL Prepaid Plans 2019: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं। जानें इन बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से।

BSNL ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान, हर दिन 2 जीबी डेटा के साथ और भी बहुत कुछ

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने लॉन्च किए दो नए प्रीपेड प्लान

ख़ास बातें
  • 97 BSNL prepaid plan की वैधता 18 दिनों की
  • 1,999 रुपये और 399 रुपये वाले BSNL prepaid plan भी हुए अपडेट
  • जानें बीएसएनएल के नए प्रीपेड प्लान के बारे में
विज्ञापन
BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए 97 रुपये और 365 रुपये वाले दो नए प्लान लॉन्च किए हैं। इसके अलावा भारत संचार निगम लिमिटेड ने 1999 रुपये और 399 रुपये वाले दो प्रीपेड प्लान को भी अपडेट किया है। याद कइनरा दें कि कुछ समय पहले BSNL ने अपने 997 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था। हाल ही में बीएसएनएल ने अपने 1699 रुपये वाले BSNL Plan को अपडेट किया था जिसके बाद यूज़र को इस प्लान में 365 दिनों के बजाय 425 दिनों की वैधता मिल रही है। आइए अब आपको बीएसएनएल के इन प्रीपेड प्लान के  बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।

बीएसएनएल तमिलनाडु वेबसाइट पर एक सर्कुलर के अनुसार, 365 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, प्रतिदिन 100 एसएमएस और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल (मुंबई और दिल्ली सर्कल सहित) की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा यूज़र को पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन का भी एक्सेस मिलेगा।

बीएसएनएल केरल वेबसाइट पर लिस्टिंग से पता चला है कि 365 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan के साथ मिलने वाले सभी फायदे 60 दिनों के लिए वैध है। हालांकि प्लान की वैधता 365 दिनों की है। BSNL प्रीपेड प्लान सभी टेलीकॉम सर्किल में वैध है।

365 रुपये वाले प्लान के अलावा तमिल नाडु साइट पर ऑफिशियल सर्कुलर के अनुसार, 97 रुपये वाले BSNL Prepaid Recharge Plan में यूज़र को 2 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाएंगे और इस प्लान की वैधता 18 दिनों की है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 365 रुपये और 97 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान को टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने कुछ समय पहले 399 रुपये वाले प्रीपेड प्लान को भी संशोधित किया था।

पहले यह प्लान 74 दिनों की वैधता के साथ आता था लेकिन अब इस प्लान के साथ यूज़र को 1 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं और इस प्लान की वैधता 80 दिनों की है। 1999 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान को भी अपग्रेड किया गया है, अब यह प्लान प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है।

बता दें कि इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। इस प्लान के साथ यूज़र को SonyLiv कंटेंट का भी एक्सेस मिलेगा। याद करा दें कि BSNL के इस प्रीपेड प्लान के साथ पहले हर दिन 2 जीबी डेटा दिया जाता था।

पिछले सप्ताह बीएसएनएल ने 997 रुपये वाले नए प्रीपेड प्लान को लॉन्च किया था, यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल, प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और 180 दिनों की वैधता के साथ प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा के साथ आता है। कुछ दिनों पहले BSNL 1,699 Prepaid Plan को भी संशोधित किया गया था। बीएसएनएल प्रीपेड प्लान की वैधता को 425 दिनों तक बढ़ा दिया गया है, याद करा दें कि पहले 1699 रुपये वाला बीएसएनएल प्रीपेड प्लान 365 दिनों की वैधता के साथ आता था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »