• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ BSNL का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च, जानें कीमत

1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ BSNL का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च, जानें कीमत

डेटा और कॉलिंग के बेनिफिट्स के अलावा, 87 रुपये के नए BSNL प्लान में One97 Communications की Hardy Mobile Games सर्विस का एक्सेस भी मिलता है।

1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ BSNL का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च, जानें कीमत

इस साल की शुरुआत में, BSNL ने 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • BSNL साइट ने 87 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लिस्ट किया है
  • 1GB डेली हाई-स्पीड डेटा, डेली 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
  • साल की शुरुआत में लॉन्च किया था 797 रुपये का रिचार्ज पैक
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए 87 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो 1GB हाई-स्पीड डेली डेटा के साथ-साथ 14 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का बेनिफिट देता है। बीएसएनएल का नया प्रीपेड प्लान सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर के सभी प्रीपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ BSNL Rs. 87 प्रीपेड प्लान में डेली 100 फ्री SMS भी मिलते हैं। इसे Paytm की मूल कंपनी One97 Communications के स्वामित्व वाली गेमिंग सर्विस के साथ भी जोड़ा गया है।

BSNL साइट ने 87 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान को लिस्ट किया है, जो 1GB डेली हाई-स्पीड डेटा का फायदा देता है। डेली कोटा के खत्म होने के बाद स्पीड 40Kbps तक गिर जाती है। नया प्लान मुंबई और दिल्ली में MTNL नेटवर्क सहित होम, लोकल सर्विस एरिया और नेशनल रोमिंग में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉलिंग भी प्रदान करता है। इसके अलावा, बीएसएनएल इस प्लान पर डेली 100 फ्री एसएमएस मैसेज का फायदा भी देता है। ये सभी बेनिफिट्स 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध हैं।

इन बेनिफिट्स के अलावा, 87 रुपये के नए बीएसएनएल प्लान में One97 Communications की Hardy Mobile Games सर्विस का एक्सेस भी मिलता है।

BSNL ने Gadgets 360 से पुष्टि की है कि 87 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान उन सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है, जहां कंपनी ऑपरेट करती है। इस प्लान की जानकारी शुरुआत में Telecom Talk द्वारा शेयर की गई थी।

इस साल की शुरुआत में, बीएसएनएल ने 797 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किया था, जो 395 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह प्लान रिचार्ज के पहले दो महीनों के लिए 2GB हाई-स्पीड डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 डेली फ्री एसएमएस का फायदा देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , prepaid recharge plan, BSNL, BSNL prepaid recharge plans
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »