BSNL ने लॉन्च किए 4 किफायती रीचार्ज प्लान, 56 दिन तक की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई बेनेफिट्स

BSNL के इन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 184 रुपये, 185 रुपये, 186 रुपये और 347 रुपये है, जो कि डेली हाई-स्पीड डाटा एक्सेस, अनलिमिटिड वॉयस कॉल और फ्री एसएमएस बेनेफिट्स से लैस हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 12:58 IST
ख़ास बातें
  • BSNL ने लॉन्च किए चार किफायती रीचार्ज प्लान
  • प्लान में कॉलिंग, डाटा और एसएमएस की सुविधा शामिल हैं
  • 28 और 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं नए प्लान
भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने अपने मौजूदा प्रीपेड रीचार्ज प्लान पॉर्टफोलियो में विस्तार करते हुए चार नए प्लान्स को लॉन्च किया है। बीएसएनएल के इन नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 184 रुपये, 185 रुपये, 186 रुपये और 347 रुपये है, जो कि डेली हाई-स्पीड डाटा एक्सेस, अनलिमिटिड वॉयस कॉल और फ्री एसएमएस बेनेफिट्स से लैस हैं। 184 रुपये, 185 रुपये और 186 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिन तक की वैलिडिटी प्राप्त होती है, जबकि 347 रुपये के रीचार्ज प्लान में 56 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL के नए प्रीपेड रीचार्ज प्लान्स को स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) के रूप में सभी सर्कल्स में उपलब्ध करा दिया गया है, जिसकी पुष्टि राज्य के स्वामित्व वाली कंपनी ने Gadgets 360 को दी। इन नए प्लान लॉन्च की जानकारी सबसे पहले Telecom Talk द्वारा दी गई है।
Advertisement
 

BSNL Rs. 184 prepaid recharge plan details

184 रुपये के बीएसएनएल प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी, रोमिंग वॉयस कॉल, डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा प्राप्त होती है। यह प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। ऑपरेटर इस रीचार्ज प्लान पर पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी फ्री प्रदान करता है। वहीं, Lystn Podcast सर्विस 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होती है।
 

BSNL Rs. 185 prepaid recharge plan details

BSNL के इस 185 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल प्राप्त होती है। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है वो भी पूरे 28 दिन की वैलिडिटी के साथ। इस 185 रुपये के रीचार्ज प्लान पर PRBT और Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस 28 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होती है।
 

BSNL Rs. 186 prepaid recharge plan details

184 और 185 रुपये के प्लान की तरह 186 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी और रोमिंग वॉयस कॉल, डेली 1 जीबी हाई-स्पीड डाटा और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। इस प्लान में 28 दिन के लिए PRBT एक्सेस भी प्राप्त होता है। इन सब के अलावा इस प्लान में One 97 Communication द्वारा Hardy Games सर्विस का फ्री एक्सेस प्राप्त होता है।
Advertisement
 

BSNL Rs. 347 prepaid recharge plan details

347 रुपये के बीएसएनएल प्लान की बात करें, तो इसमें अनलिमिटिड वॉय कॉलिंग, 100 डेली एसएमएस और डेली 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा की सुविधा प्राप्त होती है। यह प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में Challenges Arena Mobile Gaming सर्विस 56 दिन की वैलिडिटी के साथ प्राप्त होती है।

यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि बीएसएन के इन सभी नए चार प्लान्स में डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेस स्पीड घटकर 40Kbps हो जाती है। इसके अलावा, अनलिमिटिड कॉलिंग बेनेफिट की सुविधा दिल्ली मुंबई समेत नेशनल रोमिंग में उपलब्ध है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.