• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • अयोध्‍या के लिए BSNL की तैयारी, लगाए नए टावर, पूर्वी यूपी में 4G सेवाएं फरवरी तक!

अयोध्‍या के लिए BSNL की तैयारी, लगाए नए टावर, पूर्वी यूपी में 4G सेवाएं फरवरी तक!

BSNL 4G Ayodhya : अयोध्‍या में भी मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जा रहा है।

अयोध्‍या के लिए BSNL की तैयारी, लगाए नए टावर, पूर्वी यूपी में 4G सेवाएं फरवरी तक!

जो यूजर्स अभी 2G और 3G नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्‍हें 4G नेटवर्क पर लाया जाएगा।

ख़ास बातें
  • 4G अगले महीने लॉन्‍च कर सकती है 4जी सेवाएं
  • ईस्‍ट यूपी में लॉन्‍च की जा सकती हैं 4जी सेवाएं
  • अयोध्‍या में भी अपग्रेड किए जा रहे हैं मोबाइल टावर
विज्ञापन
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) देश में तेजी से 4G मोबाइल नेटवर्क लॉन्‍च करने के लिए कमर कस रही है। अयोध्‍या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले बीएसएनएल ने पूर्वी यूपी में 4G नेटवर्क लॉन्‍च करने की कवायद तेज कर दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्‍या में भी मोबाइल टावरों को अपग्रेड किया जा रहा है। टाइम्‍स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि 4G रोलआउट का काम आखिरी फेज में है। जो यूजर्स अभी 2G और 3G नेटवर्क से जुड़े हैं, उन्‍हें 4G नेटवर्क पर लाया जाएगा। 4G सिम में अपग्रेड करने पर यूजर्स को एक्‍स्‍ट्रा डेटा दिया जाएगा। 

रिपोर्ट के अनुसार, BSNL उन ग्रामीण इलाकों में 4G सर्विसेज को पहुंचाना चाहती है, जहां किसी और कंपनी की सर्विस नहीं पहुंची है। मकसद उन इलाकों तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है, जो सुविधाओं से पीछे हैं।  

रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी को अयोध्‍या के राम मंदिर में होने जा रहे आयोजन को देखते हुए बीएसएनएल वहां अपनी सर्विसेज को दुरुस्‍त कर रही है। महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट, राम मंदिर के नजदीक और टेंट सिटी समेत उन जगहों पर 3 नए मोबाइल फोन टावर लगाए गए हैं, जो रणनीतिक लिहाज से मजबूत हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अभी 8 और टावर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन व अयोध्या छावनी रेलवे स्टेशन जैसी प्रमुख जगहों पर लगाए जाने हैं। 

सब्‍सक्राइबर बेस की बात करें, तो यूपी ईस्‍ट सर्कल में बीएसएनएल के पास 81 लाख 28 हजार 335 सब्‍सक्राइबर हैं। हालांकि कंपनी को हर महीने ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जियो और एयरटेल से मिले कॉम्‍पिटिशन और 5जी नेटवर्क के बढ़ते दायरे के कारण लोग बीएसएनएल से स्विच कर रहे हैं। 

रिचार्ज प्‍लान्‍स की बात करें, बीएसएनएल के पास कई आकर्षक प्‍लान है। कंपनी कम कीमत में कॉलिंग की सुविधाएं पेश करती है। उम्‍मीद की जानी चाहिए कि 4G नेटवर्क की शुरुआत से उसका यूजर फ‍िर लौटना शुरू करेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »