BSNL ने गंवा दिया मौका! नंबर पोर्ट कराकर खुश नहीं लोग, लौटने लगे Jio, Airtel की तरफ

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब वापस से यूजर्स प्राइवेट कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा जियो और एयरटेल को हुआ है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2024 18:32 IST
ख़ास बातें
  • BSNL से वापस प्राइवेट कंपनियों की ओर श‍िफ्ट हो रहे लोग
  • नेटवर्क इशू के कारण बीएसएनएल से कर रहे पोर्ट
  • जुलाई में रिचार्ज की कीमत बढ़ने से BSNL को हुआ था फायदा

ग्रामीण इलाकों में रिटेलर्स के पास ऐसे कस्‍टमर आ रहे हैं, जो अपना नंबर बीएसएनएल से जियो और एयरटेल में पोर्ट करा रहे हैं।

BSNL vs Jio Airtel Vi : इस साल जुलाई में जब प्राइवेट टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने प्रीपेड और पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज की कीमतों में इजाफा किया, तो लोगों ने इसे गंभीरता से लिया। महंगे रिचार्ज कराने के बजाए यूजर्स ने सरकारी कंपनी बीएसएनएल (BSNL) में अपना नंबर पोर्ट कराना शुरू किया। जाहिर तौर पर बीएसएनएल को फायदा होना था और ग्राहकों की संख्‍या में उछाल आने लगा। सबसे ज्‍यादा नुकसान वोडा-आइडिया (Vi) को हुआ, जिसके ग्राहक सरकारी कंपनी की ओर श‍िफ्ट होते चले गए। हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार, अब वापस से यूजर्स प्राइवेट कंपनियों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा जियो और एयरटेल को हुआ है। 

इकॉनमिक टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल ने मौका गंवा दिया है, क्‍योंकि उसमें श‍िफ्ट करने वाले यूजर्स नेटवर्क क्‍वॉलिटी की समस्‍या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ग्रामीण इलाकों में रिटेलर्स के पास ऐसे कस्‍टमर आ रहे हैं, जो अपना नंबर बीएसएनएल से जियो और एयरटेल में पोर्ट करा रहे हैं। वीआई को अपने खोये हुए ग्राहकों को पाने में ज्‍यादा टाइम लग सकता है, क्‍योंकि उसका 4G नेटवर्क जियो और एयरटेल से ज्‍यादा वीक है। 

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के एक रिसर्च नोट के हवाले से ईटी ने बताया है कि टॉप-3 टेलिकॉम कंपनियों के जुलाई में टैरिफ बढ़ोतरी के कारण बीएसएनएल की ओर ग्राहकों का जो रुझान था, वह काफी कम हो गया है। कुछ रिटेलर्स ने नेटवर्क क्‍वॉलिटी जैसे मामलों के कारण बीएसएनएल से जियो और भारती एयरटेल में पोर्ट-आउट की मांग की है।

जुलाई में रिचार्ज महंगे होने के बाद जियो, एयरटेल और वीआई ने क्रमशः लगभग 7 लाख 58 हजार, 10 लाख और 10 लाख 41 हजार यूजर्स खो दिए थे, जबकि बीएसएनएल को 30 लाख के करीब सब्‍सक्राइबर्स का फायदा हुआ था। ट्राई के लेटेस्‍ट डेटा से पता चलता है कि बीएसएनएल को हर महीने जो 30 लाख ग्राहकों का फायदा हुआ था वह अब घटकर काफी कम रह गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.