BSNL फिर दे रही है हर सब्सक्राइबर्स को कमाने का मौका

BSNL की तरह दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Jio, Vodafone Idea आदि भी दूसरों का रीचार्ज करने पर इस तरह की छूट व कैशबेक की सुविधा प्रदान करती हैं।

BSNL फिर दे रही है हर सब्सक्राइबर्स को कमाने का मौका

इस बार यह ऑफर 30 सितंबर तक वैध रहेगा

ख़ास बातें
  • दूसरे शख्स का रीचार्ज करने पर BSNL देगी अतिरिक्त डिस्काउंट
  • लॉकडाउन के दौरान दूसरों की मदद के लिए कंपनी ने पेश की थी यह स्कीम
  • अब तीन महीने तक वैध रहेगा यह ऑफर
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपनी पुरानी 4 प्रतिशत तत्काल छूट वाली स्कीम एक बार फिर लॉन्च कर दी है, जिसमें My BSNL App के द्वारा दूसरे शख्स का बीएसएनएल प्रीपेड मोबाइल अकाउंट रीचार्ज करने पर आपको 4 प्रतिशत की तत्काल छूट प्राप्त होती थी। वहीं, कंपनी का यह ऑफर 30 सितंबर तक उपलब्ध रहेगा। BSNL Karnataka द्वारा एक ऑनलाइन सर्कुलर ज़ारी किया गया है, जिसमें इस स्कीम के दोबारा लॉन्च किए जाने की जानकारी दी गई है। याद दिला दें, पहले यह ऑफर लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के अंत में पेश किया गया था, ताकि लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित हो सकें। हालांकि, उस वक्त यह ऑफर केवल 31 मई तक के लिए ही वैध था। लेकिन इस बार यह 4 प्रतिशत वाले डिस्काउंट का ऑफर तीन महीने तक मान्य रहने वाला है।

BSNL Karnataka द्वारा साझा किए सर्कुलर के अनुसार, My BSNL app यूज़र अपने ऐप के द्वारा दूसरे BSNL यूज़र के प्रीपेड मोबाइल अकाउंट को रीचार्ज करते हैं, तो उन्हें इस्टेंट 4 प्रतिशत डिस्काउंट प्राप्त होगा। इस सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है कि यह ऑफर 30 सितंबर तक वैध रहेगा। यही नहीं इस स्कीम में नए बीएसएनएल यूज़र को पहली बार अपना अकाउंट रीचार्ज करने पर भी डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा। इसका मतलब यह है कि जिन यूज़र्स ने पहले से ही My BSNL App पर रिजस्टर कराया हुआ है और उन्होंने पहले कई बार रीचार्ज की सुविधा ऐप के माध्यम से ली हुई है, उन्हें अपना अकाउंट रीचार्ज करने पर कोई डिस्काउंट प्राप्त नहीं होगा।

इसके अलावा, दूसरों का रीचार्ज करते वक्त ध्यान रहे कि कंपनी का ऑफर केवल प्रीपेड मोबाइल नंबर्स के लिए ही है, जिसमें प्रीपेड रीचार्ज करने पर आपको डिस्काउंटेड राशि वापस प्राप्त हो जाएगी। इस ऑफर की वापसी की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई थी।

गौर करने वाली बात यह है कि BSNL की तरह दूसरी टेलीकॉम कंपनियां जैसे Airtel, Jio, Vodafone Idea आदि भी दूसरों का रीचार्ज करने पर इस तरह की छूट व कैशबेक की सुविधा प्रदान करती हैं। इन्हीं को देखते हुए बीएसएनएल ने एक महीने चलाए इस प्रमोशनल ऑफर को दोबारा ग्राहकों के लिए पेश कर दिया है। शुरुआती रूप में बीएसएनएल ने यह ऑफर लॉकडाउन के दौरान अप्रैल के अंत में पेश किया गया था, ताकि लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए प्रेरित हो सकें और उनका रीचार्ज कर अतिरिक्त पैसे कमा सकें। हालांकि, उस वक्त यह ऑफर केवल 31 मई तक के लिए ही वैध था। लेकिन इस बार यह 4 प्रतिशत वाले डिस्काउंट का ऑफर 30 सितंबर तक मान्य रहने वाला है।

गौरतलब है कि हाल ही में बीएसएनएल ने अपने Work at Home broadband प्लान की वैधता को भी 26 जुलाई तक बढ़ा दिया है और इसके साथ ही 299 और 491 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान की वापसी की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, My BSNL App

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  5. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  6. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  7. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  8. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  9. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »