BSNL के नए 18 रुपये प्लान में मिलेगा 3.6 जीबी डेटा, 250 मुफ्त कॉलिंग मिनट भी

BSNL ने नए Combo 18 प्लान के आगमन की घोषणा ट्विटर के जरिए की है। जैसा कि बताया गया है कि यह प्लान दो दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन 1.8 जीबी डेटा देता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मई 2020 16:29 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Combo 18 प्रीपेड रीचार्ज प्लान में रोज़ मिलेगा 1.8 जीबी डेटा
  • सभी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए मिलेंगे 250 मुफ्त वायस मिनट
  • 18 रुपये का यह बीएसएनएल प्लान 2 दिन की वैधता के साथ आता है

BSNL Combo 18 प्रीपेड प्लान की वैधता 2 दिन है और इसमें 1.8 जीबी डेटा रोज मिलता है

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने तमिलनाडु के ग्राहकों के लिए अपना कॉम्बो 18 प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है। यह प्लान पहले से ही कई अन्य सर्कल में उपलब्ध था और अब तमिलनाडु सर्कल के ग्राहक भी इसका लाभ उठा सकते हैं। बीएसएनएल के कॉम्बो 18 प्लान मे यूज़र्स को डेली हाई स्पीड 1.8 जीबी डेटा मिलता है। यह प्लान यूज़र्स को पूरे भारत में बीएसएनएल और गैर-बीएसएनएल नंबरों पर 250 मिनट तक मुफ्त कॉल करने का फायदा भी देता है। BSNL Combo 18 प्लान की कुल वैधता दो दिनों की है।

बीएसएनएल तमिलनाडु ने तमिलनाडु सर्कल में नए कॉम्बो 18 प्लान के आगमन की घोषणा ट्विटर के जरिए की है। जैसा कि बताया गया है कि यह प्लान दो दिनों की वैधता के साथ आता है और हर दिन 1.8 जीबी डेटा देता है। इसके अलावा BSNL से BSNL और अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए इसमें मुफ्त 250 मिनट भी मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद, ग्राहक 80Kbps की स्पीड के साथ मुफ्त इंटरनेट चला सकते हैं। तमिलनाडु के अलावा कॉम्बो 18 प्लान  छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, चेन्नई, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पुडुचेरी, राजस्थान, यूपी ईस्ट, यूपी वेस्ट और उत्तराखंड में भी उपलब्ध है।

टेलीकॉम ऑपरेटर तमिलनाडु सर्कल में कई बदलावों की घोषणा कर रहा है। उदाहरण के लिए कंपनी ने हाल ही में अपने वसंतम गोल्ड पीवी 96 प्रीपेड प्लान की वैधता 90 दिनों से घटाकर सिर्फ 60 दिन कर दी है। लाभ समान रहते हैं यानी इसमें प्रति दिन किसी भी नेटवर्क पर 250 मिनट की मुफ्त वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 मुफ्त एसएमएस शामिल हैं। हालांकि ये लाभ केवल 21 दिनों तक दिए जाते हैं, जिसके बाद ग्राहक केवल मुफ्त में इनकमिंग कॉल ले सकते हैं। 21 दिनों के बाद आउटगोइंग लोकल नंबर पर 1 रुपये प्रति मिनट और STD कॉल 1.30 रुपये प्रति मिनट की दर से होती है। लोकल एसएमएस के लिए 0.80 रुपये प्रति एसएमएस और राष्ट्रीय एसएमएस के लिए शुल्क 1.20 प्रति मैसेज है। इस पैक के साथ कोई डेटा लाभ नहीं मिलता है। डेटा के लिए यूज़र को 25 पैसे प्रति एमबी की दर से चार्ज देना होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.