• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री SMS सिर्फ इतने रुपये में!

BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री SMS सिर्फ इतने रुपये में!

Jio भी 84 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश करती है लेकिन इसकी कीमत 666 रुपये है।

BSNL का सबसे सस्ता प्लान! 82 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री SMS सिर्फ इतने रुपये में!

Photo Credit: Alamy

BSNL Rs 485 Plan इसलिए भी खास है क्योंकि यह डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा प्रदान करता है।

ख़ास बातें
  • प्लान आपको लोकल और एसटीडी, दोनों पर अनलिमिटिड कॉलिंग देता है।
  • डेली बेसिस पर यूजर 100SMS फ्री भेज सकता है।
  • आपको वैधता तक पूरा 123GB डेटा कंपनी देती है।
विज्ञापन
Jio, Airtel भले ही देश की टॉप टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर हैं लेकिन इनके मोबाइल रीचार्ज अब काफी महंगे हो चुके हैं। लेकिन देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL इसके उलट कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट वाले प्लान लेकर आती है। हालांकि कई बार यूजर्स को कुछ एरिया में नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन इसके प्रीपेड पैक की किफायत का कोई तोड़ नहीं है। आज भी हम आपको बीएसएनएल का ऐसा ही एक धांसू प्रीपेड रीचार्ज प्लान बताने जा रहे हैं। 

Reliance Jio, या Bharti Airtel जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले इस प्लान में लम्बी वैलिडिटी और कई बेनिफिट्स मिलते हैं। यह एक ऐसा प्लान है जिसमें वैधता के साथ डेली बेसिस पर हाई स्पीड इंटरनेट है, और साथ में कई और फायदे भी शामिल हैं। अपने नजदीकी टेलीकॉम रीचार्ज प्रोवाइडर या बीएसएनएल की ऑफिशियल वेबसाइट से आप इस प्लान को रीचार्ज करवा सकते हैं जो कि Rs 485 में आता है। इस प्लान की खास बात ये है कि इसमें आपको 82 दिन, यानि कि लगभग 3 महीने तक की वैधता मिल जाती है। 

BSNL Rs 485 Plan इसलिए भी खास है क्योंकि यह डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा प्रदान करता है। यानि कि आपको वैधता तक पूरा 123GB डेटा कंपनी देती है। इस प्लान के साथ में कंपनी ने मुफ्त एसएमएस की सुविधा भी दी है। डेली बेसिस पर यूजर 100SMS फ्री भेज सकता है। साथ ही कंपनी 82 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग दे रही है जो कि इसका सबसे बड़ा बेनिफिट है। 

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान आपको लोकल और एसटीडी, दोनों ही तरह के कॉल्स पर अनलिमिटिड कॉलिंग का फायदा देता है। यह किसी भी नेटवर्क के लिए लागू होती है। यूं तो प्लान के साथ मिलने वाला डेटा भी एक तरह से अनलिमिटिड है, क्योंकि 1.5GB डेली इंटरनेट लिमिट इस्तेमाल करने के बाद भी आपका इंटरनेट डेटा का कनेक्शन बंद नहीं होगा। सिर्फ स्पीड कम होकर 40kbps रह जाती है। इस तरह से यह प्लान अन्य कंपनियों के मुकाबले काफी सस्ते में कई सारे बेनिफिट आपको दे जाता है। 

Jio Rs 666 Plan: Jio भी 84 दिनों की वैधता वाला प्लान पेश करती है लेकिन इसकी कीमत 666 रुपये है। वहीं एयरटेल के 1.5GB डेटा वाले प्लान की बात करें तो कंपनी भी 84 दिनों तक 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटिड कॉल देती है, लेकिन उस प्लान की कीमत भी 666 रुपये है। यानि कि बीएसएनएल के 485 रुपये वाले धांसू प्रीपेड प्लान का यहां कोई तोड़ नहीं है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप BSNL अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »