BSNL का ये प्लान सबसे सस्ते में दे रहा 28 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा और अनलिमिटिड कॉल!

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए 139 रुपये का बेहद सस्ता प्लान लेकर आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जुलाई 2023 13:34 IST
ख़ास बातें
  • इस प्लान में ग्राहक 28 दिनों की वैधता पाता है।
  • Jio, Airtel जैसे कंपनियों के 1.5GB डेटा वाले प्लान 239 रुपये से शुरू हैं।
  • 139 रुपये के बीएसएनएल प्लान में फ्री SMS बेनिफिट नहीं दिया गया है।

BSNL अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत पर बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करती है।

BSNL अपने ग्राहकों के लिए कम कीमत पर बेहतरीन बेनिफिट्स वाले प्लान पेश करती है। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो मामूली सी कीमत में महीने भर तक भरपूर डेटा और अनलिमिटिड वॉयस बेनिफिट देता है। Jio, Airtel जैसी अन्य कंपनियों के मुकाबले इसकी कीमत बहुत ही कम है। यह कंपनी के सबसे सस्ते प्लान्स में शामिल है। आइए इसके बारे में आपको डिटेल में बताते हैं। 

BSNL Rs 139 Recharge Plan (बीएसएनएल का 139 रुपये का प्लान)
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के लिए 139 रुपये का बेहद सस्ता प्लान लेकर आती है। इस प्लान में ग्राहक 28 दिनों की वैधता पाता है। जिसमें डेली बेसिस पर 1.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटिड कॉलिंग भी शामिल है। इंटरनेट के लिए यूजर को इसमें पूरा 42GB डेटा का कुल लाभ मिलता है। ध्यान दें कि यह 1.5GB डेली लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है। 

BSNL का 139 रुपये का रीचार्ज प्लान आपको एक्स्ट्रा बेनिफिट नहीं देता है। बावजूद इसके यह अन्य टेलीकॉम ऑपरेटर्स से काफी सस्ता है। Jio, Airtel जैसे कंपनियों के 1.5GB डेटा वाले प्लान 239 रुपये से शुरू होते हैं। ऐसे में BSNL का यह प्लान इससे आधी कीमत में आता है और लगभग उतने ही बेनिफिट लाता है। इसी के जैसा एक और प्लान कंपनी पेश करती है। 
Advertisement

BSNL Rs 149 Recharge Plan (बीएसएनएल का 149 रुपये का प्लान)
कंपनी के सस्ते प्लान्स में 149 रुपये का प्लान भी शामिल है। इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। जिसके तहत आप अनलिमिटिड वॉयस कॉल्स कर सकते हैं। इतना ही नहीं, 149 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 1GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में 100SMS भी मिलते हैं। जबकि 139 रुपये के बीएसएनएल प्लान में फ्री SMS बेनिफिट नहीं दिया गया है। 
Advertisement

इस तरह से बीएसएनएल का यह प्लान सबसे सस्ती कीमत में बेहतरीन बेनिफिट देकर जाता है। इन प्लान्स के बारे में और अधिक जानने के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.