28 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग वाला BSNL का सबसे सस्ता प्लान Rs 140 से भी कम में!

BSNL के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसके दौरान अनलिमिटिड कॉलिंग का लाभ है।
  • प्लान डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा ऑफर करता है।
  • 1.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है।

BSNL अपने यूजर्स के लिए बेहद सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है।

BSNL अपने यूजर्स के लिए बेहद सस्ते रिचार्ज प्लान पेश करती है। कंपनी के प्लान्स कम कीमत में ऐसे बेनिफिट्स देते हैं जो अन्य कंपनियां नहीं दे पाती हैं। आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटिड के एक ऐसे प्लान के बार में बताने जा रहे हैं जो 140 रुपये से भी कम कीमत में आता है। इस प्लान में आपको डेली डेटा के साथ ही अनलिमिटिड कॉलिंग और कई तरह के फायदे मिलते हैं। इस प्लान की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

बीएसएनल के सस्ते प्लान में शामिल एक ऐसा पैक भी आता है जो आपको 28 दिनों तक रोजाना 1.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग का बेनिफिट देता है। इस प्लान की कीमत सिर्फ 139 रुपये है। प्लान को आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी रिटेलर से रिचार्ज करवा सकते हैं। इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है जिसके दौरान आप अनलिमिटिड कॉलिंग का लाभ पाते हैं। इसमें लोकल के साथ ही एसटीडी कॉलिंग भी शामिल है। साथ ही रोजाना की इंटरनेट जरूरतों के हिसाब से बेहद सस्ते में आपको डेली डेटा भी देता है। प्लान डेली बेसिस पर 1.5GB डेटा ऑफर करता है। 
Advertisement

यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि इसमें डेली बेसिस पर मिलने वाला 1.5GB डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40kbps रह जाती है। हालांकि यह प्लान आपको ओटीटी ऐप्स आदि का सब्सक्रिप्शन नहीं देता है। लेकिन यह बीएसएनल प्लान कंपनी के सबसे सस्ते प्लानों में शामिल है। 

इसके अलावा कंपनी एक धमाकेदार प्लान 197 रुपये में भी पेश करती है। BSNL के 197 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जाती है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक हो जाती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS दिए जाते हैं। वहीं ZING का एक्सेस मिलता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में सभी फ्रीबीज सिर्फ 15 दिनों के लिए हैं। इस प्लान की वैधता 70 दिनों की है। बताए गए प्लान्स की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की ऑफिशिअल वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.