• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL का यह प्लान देता है 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा! जानें कीमत

BSNL का यह प्लान देता है 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा! जानें कीमत

इस प्लान के साथ आपको 2G और 3G इंटरनेट मिलता है।

BSNL का यह प्लान देता है 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डाटा! जानें कीमत

BSNL के इस प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है।

ख़ास बातें
  • इस प्लान के साथ आपको 2G और 3G इंटरनेट मिलता है।
  • इंटरनेट डेटा में स्पीड को लेकर कोई लिमिट नहीं है।
  • यह प्लान 398 रुपये में आता है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करता है। इस टेलीकॉम कंपनी के प्लान देश में ऑपरेट कर रही बाकी टेलीकॉम कंपनियों से काफी किफायती होते हैं। लेकिन, भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) का एक प्रीपेड प्लान ऐसा है जिसका कोई तोड़ नहीं है। इस प्लान की खास बात है कि यह आपको अनलिमिटिड कॉलिंग तो देता ही है, उसके साथ अनलिमिटिड डेटा भी देता है। Jio, Airtel, Vodafone Idea जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों को अनलिमिटिड कॉलिंग वाले प्लान पेश करती हैं जिनके साथ डेली डेटा लिमिट होती है। लेकिन, बीएसएनएल का यह प्लान इस मामले सभी ऑपरेटर्स को पीछे छोड़ देता है। इस प्लान की कीमत और अन्य डीटेल्स आपको नीचे बताई जा रही हैं। 

बीएसएनएल का 398 रुपये का प्लान (BSNL Rs 398 Plan): भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) का यह प्लान 398 रुपये में आता है। प्लान में आपको पूरे 30 दिनों की वैधता मिलती है। वैलिडिटी तक आप अनलिमिटिड कॉलिंग, अनलिमिटिड डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके  अलावा इस प्लान के साथ आपको रोजाना 100 SMS भी मिलते हैं। Airtel, Jio या Vodafone Idea से आप इस प्लान की तुलना करेंगे तो पाएंगे कि तीनों में से कोई भी कंपनी 30 दिनों वैधता वाला ऐसा धासूं प्लान नहीं देती है जिसमें अनलिमिटिड इंटरनेट मिलता हो। ये कंपनियां 28 दिनों की वैधता वाले प्लान देती हैं और डेली डेटा के लिए लिमिट भी तय होती है। 

इस प्लान के साथ आपको 2G और 3G इंटरनेट मिलता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डेटा में स्पीड को लेकर कोई लिमिट नहीं है। यानी कि आप जितना मर्जी चाहें इंटरनेट इस्तेमाल करें, लेकिन स्पीड वही बनी रहेगी। अन्य कंपनियों में डेली डेटा में एक स्पीड लिमिट तय कर दी जाती है जो डेली लिमिट खत्म होने के बाद सामान्यतया 64kbps रह जाती है। अगर आप सस्ती कीमत में एक ऐसा प्लान खोज रहे हैं जो आपको बिना किसी टेंशन अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ-साथ अनलिमिटिड इंटरनेट भी देता हो, तो यह प्लान आपके लिए ही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 398 rs plan details hindi
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »