BSNL का यह प्लान देता है 100 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेली डाटा!

BSNL का यह प्लान 200 रुपये से भी कम, यानि 197 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी वैलिडिटी है।

BSNL का यह प्लान देता है 100 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेली डाटा!

यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 SMS की सुविधा मिल रही है

ख़ास बातें
  • बीएसएनएल का यह प्लान पांच महीने की वैधता देता है।
  • आउटगोइंग के लिए ग्राहक को लेना होगा टॉपअप रिचार्ज।
  • प्लान के साथ 2जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) भले ही भारत की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम ऑपरेटर हों लेकिन बीएसएनएल (BSNL) भी अपने किफायती रिचार्ज प्लान के दम पर इनको पूरी टक्कर देने की कोशिश कर रही है। बीएसएनएल के कुछ रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जो सस्ते होने के साथ ही कई बेनिफिट्स के साथ आते हैं। कंपनी के रिचार्ज प्लान्स की एक खास बात इनकी वैधता होती है जो अन्य ऑपरेटरों की तुलना में अक्सर ज्यादा होती है। आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाकी कंपनियों की तुलना में न केवल सस्ता है, बल्कि वैलिडिटी भी ज्यादा देता है। 

बीएसएनएल का 197 रुपये का प्लान (BSNL Rs 197 Recharge Plan): BSNL का यह प्लान 200 रुपये से भी कम, यानी 197 रुपये में ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। इस प्लान की सबसे खास बात इसकी वैलिडिटी है। यह पूरे 100 दिनों की वैधता के साथ आता है। इस प्लान में आपको लम्बी वैलिडिटी के अलावा डेटा बेनिफिट भी मिलता है। इसमें आपको 2GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा इसमें Zing म्यूजिक का एक्सेस मिलता है, जो रिचार्ज के बाद शुरुआती 18 दिनों तक ही मिलेगा। 

इस प्लान का एक और बेनिफिट है कि इसमें ग्राहकों फ्री एसएमएस सुविधा भी मिलती है। यूजर्स को इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिल रही है। अगर बाकी कंपनियों जैसे, रिलायंस जियो की बात करें तो वह 199 रुपये में केवल 23 दिनों की वैलिडिटी देती है। हालांकि, जियो के प्लान में आपको 23 दिनों तक अनलिमिटिड आउटगोइंग कॉल्स और प्रतिदिन 1.5GB हाइ स्पीड इंटरनेट डेटा भी मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 197 plan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  3. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  9. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »