BSNL फेस्टिव ऑफर: यह प्रीपेड प्लान अब चलेगा 455 दिनों तक

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल ने अपने मौजूदा और नए यूज़र्स के लिए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। जानें इस बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 11:15 IST
ख़ास बातें
  • BSNL फेस्टिव ऑफर, 1,699 रुपये वाले प्लान में अब मिलेगी ज्यादा वैलिडिटी
  • 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ मिलेगा अतिरिक्त डेटा
  • 1,699 रुपये वाले प्लान में पहले मिलती थी 365 दिनों की वैधता

BSNL Prepaid Plans: बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान अब चलेगा 455 दिनों तक

BSNL Festival Offer: बीएसएनएल ने अपने मौजूदा और नए यूज़र्स के लिए फेस्टिव ऑफर की घोषणा की है। BSNL के इस ऑफर के तहत 1,699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ अब यूज़र्स को 455 दिनों की वैधता मिलेगी। साथ ही भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने नए यूज़र्स के लिए 106 रुपये और 107 रुपये वाले अपडेटेड प्लान की भी घोषणा की है। BSNL के 186 रुपये और 187 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan के साथ यूज़र्स को अतिरिक्त डेटा लाभ मिलेगा। फेस्टिव सीज़न में Airtel और Reliance Jio से मुकाबले के लिए बीएसएनएल अपने नए ऑफर की घोषणा की है।
 

1,699 BSNL prepaid plan

31 अक्टूबर तक 1,699 रुपये वाले BSNL Prepaid Plan से रीचार्ज करने पर ही एक्सटेंडेड 455 दिनों की वैधता मिलेगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बीएसएनएल के इस प्रीपेड प्लान के साथ यूज़र्स को पहले 365 दिनों की वैधता मिलती है। बता दें कि 1,699 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है।

BSNL ने नए यूज़र्स के लिए 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की भी घोषणा की है, यह प्लान प्रतिदिन 1 जीबी डेटा और 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा से लैस हैं। 186 रुपये और 187 रुपये वाले प्रीपेड प्लान भी अपग्रेड किए गए हैं, अब ये प्लान प्रतिदिन 3 जीबी डेटा और अनलिमिटेड वॉयस और हर दिन 100 एसएमएस के साथ आते हैं।

186 रुपये और 187 रुपये वाले बीएसएनएल प्रीपेड प्लान के साथ मिलने वाले बेनिफिट को हाल ही में बीएसएनएल की
हरियाणा साइट पर देखा गया था। साइट पर फर्स्ट-टाइम BSNL यूज़र के लिए 106 रुपये और 107 रुपये वाले प्लान को भी लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.