• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • BSNL के नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 100Mbps की स्पीड और हर दिन 33 जीबी डेटा, कीमत सिर्फ...

BSNL के नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 100Mbps की स्पीड और हर दिन 33 जीबी डेटा, कीमत सिर्फ...

BSNL Bharat Fiber Broadband Plan: Reliance Jio के फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा Jio Fiber के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च के बाद अब बीएसएनएल ने भारत फाइबर ब्रॉडबैंड का नया प्लान लॉन्च कर दिया है। जानें...

BSNL के नए ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 100Mbps की स्पीड और हर दिन 33 जीबी डेटा, कीमत सिर्फ...

BSNL Bharat Fiber Broadband Plan: बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान में मिलेगी 100Mbps की स्पीड

विज्ञापन
BSNL Bharat Fiber Broadband Plan: Reliance Jio के फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा Jio Fiber के व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किए जाने के बाद अब बीएसएनएल ने एक नया भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च कर दिया है। इस नए प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह प्रतिदिन 33 जीबी डेटा प्रदान करता है। BSNL Broadband Plan कंपनी के लैंडलाइन सर्विस के जरिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा के साथ आ रहा है। Bharat Fiber 1,999 Plan 100 एमबी प्रति सेकेंड की इंटरनेट स्पीड प्रदान करेगा। बीएसएनएल भारत फाइबर ब्रॉडबैंड के इस प्लान की इंटरनेट स्पीड प्रतिद्धंदी Jio के जियो फाइबर और Airtel V-Fiber की तुलना में कम है, इनके ब्रॉडबैंड प्लान समान प्राइस सेगमेंट में 250 एमबी प्रति सेकेंड या उससे अधिक की इंटरनेट स्पीड के साथ आते हैं।

इसके अलावा डेटा लिमिट समाप्त होने पर BSNL के 1999 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान में स्पीड को कम करके 4 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाएगा। नए भारत फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा स्पॉट किया गया था, लेकिन बीएसएनएल द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ब्रॉडबैंड प्लान के कैटलॉग को अपडेट करना अभी बाकी है और ना ही अभी प्रेस विज्ञप्ति साझा की गई है।

यह भी पढ़ें-  Jio Fiber, Airtel, BSNL, ACT और You Broadband में से किस कंपनी का प्लान है आपके लिए सही? जानें

कहा जा रहा है कि भारत संचार निगम लिमिटेड के 1,999 रुपये वाले प्लान के साथ 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 33 जीबी डेटा मिलेगा और डेटा लिमिट समाप्त होने पर स्पीड कम होकर 4 एमबी प्रति सेकेंड कर दी जाएगी। इसके अलावा बीएसएनएल अपने इस प्लान के साथ देशभर में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा दे रही है।

BSNL के 1,277 रुपये वाले ब्रॉडबैंड प्लान कके साथ 750 जीबी डेटा तो वहीं 2,499 रुपये वाले मासिक प्लान के साथ प्रतिदिन 40 जीबी डेटा मुहैया कराया जाता है। 4,499 रुपये और 5,999 रुपये वाले प्लान के साथ क्रमश: प्रतिदिन 55 जीबी और 80 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, कंपनी के 9,999 रुपये वाले प्लान के साथ 100 एमबी प्रति सेकेंड की स्पीड से 120 जीबी डेटा दिया जाता है, डेटा लिमिट समाप्त होने पर इंटरनेट स्पीड को 8 एमबी प्रति सेकेंड कर दिया जाता है।

दूसरी ओर, रिलायंस जियो के हाल ही में लॉन्च हुए Jio Fiber Gold Plan का मासिक किराया है 1,299 रुपये। इसमें 250 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इसमें कुल 500 जीबी डेटा दिया जाएगा। साथ में 250 जीबी बोनस डेटा होगा। यानी कुल डेटा 750 जीबी।

Jio Fiber Diamond Plan का मासिक किराया है 2,499 रुपये। इसमें 500 एमबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। हाइस्पीड डेटा की सीमा 1250 जीबी है और साथ में 250 जीबी अतिरिक्त डेटा उपलब्ध होगा। यानी कुल डेटा है 1500 जीबी। यह प्लान वीआर एक्सपीरियंस सपोर्ट और प्रीमियम कंटेंट जैसे कि First Day First Show फिल्में, स्पेशल स्पोर्ट्स कंटेंट आदि दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  5. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  10. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »