365 दिनों तक डेली 2GB डाटा और अनलिमिटिड कॉलिंग, जानें BSNL के इस प्रीपेड प्लान की कीमत

BSNL के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 365 रुपये है, जिसमें आपको 365 दिन तक की ही वैधता प्राप्त होती है। प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको प्रतिदिन 2GB डेटा प्राप्त होता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 12:01 IST
ख़ास बातें
  • BSNL के साथ मिलने वाली मुफ्त सुविधाओं की वैधता केवल 60 दिन है
  • अनलिमिटेड कॉलिंग रीचार्ज प्लान में मिलेगी मुफ्त
  • प्लान में शामिल है डेली 100 मुफ्त SMS भेजने की सुविधा

प्लान में शामिल है पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT)

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) कंपनी अपने किफायती रीचार्ज प्लान के रूप में जानी जाती है, जो कि कम से कम कीमत के प्लान में अपने यूज़र्स को ढ़ेर सारा डेटा व अनलिमिटेड कॉलिंग जैसे बेनेफिट्स देती है। BSNL के मुकाबले दूसरी टेलीकॉम कंपनियों जैसे Jio, Airtel व Vi की बात करें, तो इन सभी कंपनी के लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 1,000 से शुरू होकर 3,000 रुपये तक के बीच होती है। लेकिन, बीएसएनएल इकलौती ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो 365 दिन तक की वैधता वाले प्लान को बेहद ही किफायती दामों में लेकर आती है। आज हम बीएसएनएल के एक ऐसे ही प्लान की बात करेंगे, जिसमें आपको 365 दिन तक की वैधता प्राप्त होती है, हालांकि इसकी कीमत 400 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में

BSNL के इस लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 365 रुपये है, जिसमें आपको 365 दिन तक की ही वैधता प्राप्त होती है। प्लान के तहत मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें, तो इसमें आपको प्रतिदिन 2GB डेटा प्राप्त होता है। डेली डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 80 kbps हो जाती है। डेटा के अलावा इसमें आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा और डेली 100 मुफ्त SMS भेजने की सुविधा प्राप्त होती है।

साथ ही इस प्लान में आपको लोकधुन कॉन्टेंट+ पर्सनलाइज्ड रिंग बैक टोन (PRBT) भी मिलती है। प्लान के साथ मिलने वाले फ्री फायदे केवल 60 दिन तक के लिए ही वैध होंगे।

इसके विपरित Jio, Airtel और Vi के लॉन्ग टर्म प्लान्स की बात करें, तो Airtel में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा वाले लॉन्ग टर्म प्लान की कीमत 2,498 रुपये है। वहीं, Jio के इस प्लान की कीमत 2,399 रुपये है। Vi के प्लान की कीमत 2,595 रुपये है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.