BSNL के इस प्रीपेड प्लान में मिलेगा 180 दिनों तक डेली 3GB डाटा, अनलिमिटिड कॉलिंग

इसके विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो Airtel कंपनी 180 दिन तक का रीचार्ज प्लान लेकर नहीं आती है। जबकि Jio के 180 दिन वाले प्लान की कीमत 1,206 रुपये है। हालांकि, यह डाटा वाउचर है। वहीं Vi की बात करें, तो वीआई के 180 दिन के प्लान की कीमत 1,197 रुपये है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 15 मार्च 2021 16:43 IST
ख़ास बातें
  • BSNL में मिलेंगे डेली 250 कॉलिंग मिनट्स फ्री
  • इस प्लान की कीमत 997 रुपये है
  • डेली डाटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के ज्यादा प्रीपेड रीचार्ज कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा वैलिडिटी सुविधा प्रदान करते हैं। बीएसएनएल के मुकाबले Airtel, Jio व Vi जैसी अन्य टेलीकॉम कंपनियां की बात करें, तो उनमें से कुछ कंपनियां केवल 365 के बाद 84 दिन तक की वैधता वाले ही प्लान लेकर आती है, जबकि कुछ कंपनियों के 180 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत 1,000 रुपये से अधिक होती है। आज हम आपके लिए बीएसएनएल का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं, जो कि 180 दिन यानी कि 6 महीने तक की वैधता के साथ आता है। वहीं, इसकी कीमत 1,000 रुपये से कम की है। ऐसे में बीएसएनएल का यह प्लान आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। आइए एक नज़र डालते हैं इस प्लान पर।

BSNL के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की कीमत 997 रुपये है, जो कि 180 दिन की वैधता के साथ आता है। इस प्लान की खासियत हर दिन मिलने वाला 3GB डाटा है। इस प्लान के तहत यूज़र्स रोज़ाना 3 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे, हालांकि निर्धारित डाटा खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 80 kbps हो जाएगी। इसके अलावा, इस रीचार्ज प्लान के तहत यूज़र्स हर नेटवर्क पर मुफ्त वॉयस कॉल कर सकेंगे, खास बात यह है कि रोमिंग में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। लेकिन हर दिन ज्यादा से ज्यादा 250 मिनट ही मुफ्त कॉल का आनंद ले पाएंगे, जिसके बाद यूज़र्स से बेस प्लान के आधार पर टैरिफ वसुला जाएगा।

अन्य बेनेफिट्स की बात करें, तो 997 रुपये के इस प्लान में यूज़र्स हर दिन 100 एसएमएस मुफ्त भेज सकेंगे। बीएसएनएल के इस प्लान में यूज़र्स को 60 दिनों तक के लिए PRBT और लोकधुन कॉन्टेंट की सुविधा भी उपलब्घ होगी।

इसके विपरित अन्य टेलीकॉम कंपनियों की बात करें, तो Airtel कंपनी 180 दिन तक का रीचार्ज प्लान लेकर नहीं आती है। जबकि Jio के 180 दिन वाले प्लान की कीमत 1,206 रुपये है। हालांकि, यह डाटा वाउचर है। वहीं Vi की बात करें, तो वीआई के 180 दिन के प्लान की कीमत 1,197 रुपये है, जिसमें आपको प्रतिदिन केवल 1.5 जीबी डाटा ही प्राप्त होता है। तो ऐसे में यकिनन बीएसएनएल का यह 997 रुपये वाला प्लान बाकि टेलीकॉम कंपनियों के रीचार्ज प्लान के सामने बेस्ट साबित होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL Rs 997 Prepaid Plan
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.